Last Updated:
Height Growth Hacks For Kids : सिर्फ सादा दूध पीना कई बार काफी नहीं होता. बच्चों की हड्डियों के विकास और ग्रोथ हार्मोन्स को सक्रिय करने के लिए एक्स्ट्रा पोषण की जरूरत होती है. यहाँ हम आपको उन 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दूध में मिलाने से जबरदस्त फायदा मिलता है:

जब हड्डियों को लगातार उच्च मात्रा में प्राकृतिक कैल्शियम और मैग्नीशियम मिलता है, तो ‘ग्रोथ प्लेट्स’ सक्रिय हो जाती हैं.
Ayurvedic Tips For Height In Hindi : हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे की पर्सनैलिटी शानदार हो, और इसमें अच्छी लंबाई (Height) एक बड़ा रोल निभाती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर मम्मी-पापा का कद छोटा है, तो बच्चा भी छोटा ही रहेगा. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेनेटिक्स के अलावा सही पोषण और सही डाइट से बच्चे की हाइट को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है. अगर आपके बच्चे की उम्र बढ़ रही है पर कद नहीं, तो ये देसी नुस्खा आपके लिए ही है. आयुर्वेद और दादी-नानी के नुस्खों में एक ऐसा जादुई फॉर्मूला छिपा है, जो रुकी हुई हाइट को भी रफ्तार दे सकता है. बस आपको बच्चे के रोजाना के दूध में 3 खास चीजें मिलाकर देनी हैं.
1. सफेद तिल (White Sesame Seeds)-
सफेद तिल कैल्शियम का खजाना होते हैं. हड्डियों की मजबूती और लंबाई के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी तत्व है. एक छोटे चम्मच सफेद तिल में उतना ही कैल्शियम होता है जितना एक गिलास दूध में. इसके अलावा इसमें जिंक और फास्फोरस भी होता है जो हड्डियों के सेल्स को तेजी से बढ़ाता है.
2. मखाने (Fox Nuts)-
मखाने सिर्फ व्रत का खाना नहीं हैं, बल्कि यह एक सुपरफूड है. इसमें मैग्नीशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के विकास में मदद करता है. मखाने दूध के साथ मिलकर एक ‘ग्रोथ बूस्टर’ का काम करते हैं, जिससे शरीर का ढांचा मजबूत और लंबा होता है.
3. धागे वाली मिश्री (Rock Sugar)-
ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको साधारण चीनी का इस्तेमाल नहीं करना है. धागे वाली मिश्री ठंडी तासीर की होती है और पाचन में सुधार करती है. यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है और दूध के स्वाद को बिना नुकसान पहुँचाए बढ़ा देती है.
View this post on Instagram