साल 1970 में संजीव कुमार और ममुताज की फिल्म ‘खिलौना’ रिलीज हुई थी. 70 के दशक की ये हिट फिल्मों में से एक थी. फिल्म की कहानी ने तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही फिल्म के गानों ने लोगों को रूला दिया था. खासतौर पर एक गाना तो आज भी टूटे दिल वाले आशिक सुनकर रो पड़ते हैं. वो गाना है, ‘खुश रहे तू सदा ये दुआ है मेरी’, वो गाना आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. यह गीत दर्द, त्याग और सच्चे प्यार की भावना को इतनी खूबसूरती से बयां करता है कि इसे सुनते ही लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. गाने में संजीव कुमार अपने टूटे हुए दिल के साथ भी अपनी मोहब्बत की खुशियों की दुआ करता नजर आता है. यही वजह है कि यह गीत सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि सच्चे प्यार और त्याग की मिसाल बन गया. गाने को आवाज मोहम्मद रफी ने दी है. गाने में संजीव कुमार रो-रोकर किसी और की दुल्हन बनीं अपनी प्रेमिका को दुआ देते हैं. गाने के बोल जाने-माने गीतकार आनंद बक्शी ने लिखे थे और इसका संगीत दिग्गज संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारे लाल ने तैयार किया था.