दिन में अमृत, रात में जहर क्यों बन जाती पौष्टिक दही? डॉक्टर से जानें खाने का सही समय

दिन में अमृत, रात में जहर क्यों बन जाती पौष्टिक दही? डॉक्टर से जानें खाने का सही समय


Last Updated:

Disadvantages of Eating Curd at night: गर्मी के मौसम में दही का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है. विशेषज्ञों के अनुसार दही में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन B12 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि दही का सेवन सही समय और सीमित मात्रा में करना बेहद जरूरी है. डॉक्टरों का कहना है कि दिन के समय दही खाना फायदेमंद होता है जबकि रात में इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है. जानिए गर्मी में दही खाने के फायदे, सही मात्रा और किन लोगों को दही खाने से बचना चाहिए.

Raat ko Dahi Khane ke Nuksan: गर्मी का मौसम आते ही लगभग हर घर में दही खाने का चलन बढ़ जाता है. खासकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी सरगुजा इलाके में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना दही का सेवन करते हैं. दही शरीर को ठंडक देता है और पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है.

लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता कि दही किस समय खाना सही होता है और किस समय इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है. अगर सही समय और सही मात्रा में दही खाया जाए तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

दही शरीर को देता है ठंडक और जरूरी पोषण
विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि दही गर्मी के मौसम में शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को शीतलता मिलती है और गर्मी से राहत मिलती है. दही में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन B12 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा दही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है और पसीने के साथ निकलने वाले जरूरी मिनरल्स की भरपाई करता है.

सीमित मात्रा में ही करें दही का सेवन
डॉ. गुप्ता के मुताबिक दही लगभग सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. सामान्य तौर पर एक वयस्क व्यक्ति के लिए रोजाना करीब 100 ग्राम दही पर्याप्त माना जाता है. साथ ही यह भी जरूरी है कि दही ताजा हो और ज्यादा खट्टा न हो. ज्यादा खट्टा दही शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

रात में दही खाने से क्यों बचना चाहिए
विशेषज्ञों का कहना है कि दही का सेवन दिन के समय करना ज्यादा बेहतर होता है. रात के समय तापमान अपेक्षाकृत ठंडा रहता है और उस समय दही खाने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. खासकर जिन लोगों को पहले से सर्दी, खांसी या गले की समस्या होती है, उन्हें रात में दही खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी ठंडी तासीर समस्या को बढ़ा सकती है.

ज्यादा खट्टा दही बन सकता है बीमारी की वजह
डॉ. गुप्ता बताते हैं कि अगर दही ज्यादा खट्टा हो गया है तो इसका मतलब है कि वह ताजा नहीं है और कई दिनों पुराना हो सकता है. ऐसे दही का सेवन करने से पेट और आंतों में सूजन, उल्टी, दस्त और लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए हमेशा ताजा दही का ही सेवन करना चाहिए और ज्यादा खट्टा दही खाने से बचना चाहिए.

About the Author

authorimg

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *