4.10 मिनट का हरियाणवी गाना, रोमांटिक रोल में दिखा था ये ‘विलेन’, शादियों में न बजाने पर डीजे तोड़ देते थे लोग

4.10 मिनट का हरियाणवी गाना, रोमांटिक रोल में दिखा था ये ‘विलेन’, शादियों में न बजाने पर डीजे तोड़ देते थे लोग


 

arw img

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता आशुतोष राणा को आपने अब तक सिर्फ विलेन के रोल में ही देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक हरियाणवी गाने ने धमाल मचा दिया था. शादियों में तो डीजे पर ये गाना जरूर बजाया जाता था. वो गाना है ‘पानी आली पानी प्यादे’ 20वीं सदी में तो ये गाना काफी ट्रेंड में था. इस गाने में आशुतोष राणा का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. हरियाणवी रंग और देसी म्यूजिक के साथ बना यह गाना उस वक्त काफी पसंद किया गया था. ‘पानी आली पानी प्यादे ठाके ढोल खड़ी होगी’ नाम का यह गाना पूरी तरह देसी फ्लेवर का है. गाने में ढोल की थाप और हरियाणवी स्टाइल के बोल दर्शकों का दिल जीत ले गए थे. एक दौर में तो लोग शादियों में इस गाने के न बजने पर डीजे तक तोड़ दिया करते थे. गाने में आशुतोष एक प्रेमी के रोल में नजर आ रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *