पंजाबी रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने दूसरे सिंगर्स पर कमेंट कर फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली के IGI स्टेडियम में माय स्टोरी वर्ल्ड टूर के इंडियन चैप्टर में संडे नाइट के दौरान हनी सिंह ने ये कमेंट किया।
.
हनी सिंह ने कहा-
यो यो हनी सिंह का शो होता है सुपरहिट, बाकियों का जेन जी (Gen Z) की लैंग्वेज में सिक्स-सेवन (6-7) है।

इस दौरान हनी सिंह ने 6-7 सेवन बोलते हुए आवाज की टोन भी बदली और इशारे भी किए। जिसके बाद फैंस इसे पंजाबी सिंगर करण औजला से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, हनी सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर औजला और हनी सिंह के फैंस एक-दूसरे पर कमेंटबाजी कर रहे हैं।
कुछ फैंस बचाव भी कर रहे हैं कि हनी सिंह ने ये बात करण औजला को नहीं, बल्कि रैपर बादशाह के लिए कही है। करण औजला भी इन दिनों टूर पर हैं। शनिवार को ही उन्होंने मोहाली में शो किया था। जिसके बाद फैंस ज्यादा संभावना करण औजला से ही जोड़ रहे हैं। हालांकि, औजला का इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

हनी सिंह ने स्टेज से कहा कि गिलासी लगानी है तो थोड़ी-बहुत लगा लो।
हनी सिंह के बयान के 2 मतलब निकाले जा रहे
- औजला के टूर-शो को एवरेज बता रहे: सोशल मीडिया और आज की पीढ़ी (Gen Z) की भाषा में “6-7” का मतलब होता है किसी चीज का औसत यानी एवरेज होना, मतलब बहुत खास न होना। हनी सिंह करण औजला के हाल ही में किए जा रहे टूर या शो को एवरेज बता रहे हैं।
- मेरे शो टॉप पर, बाकियों का औसत दर्जे का: हनी सिंह के कमेंट का दूसरा मतलब ये निकाला जा रहा है कि वह कह रहे हैं कि उनका स्टारडम और उनके शो आज भी टॉप पर हैं, जबकि बाकी कलाकारों का काम बस ठीक-ठाक या औसत दर्जे का है।

शो के दौरान स्टेज से हाथ उठाकर इशारा करते हुए हनी सिंह।
हनी और औजला का विवाद क्यों शुरू हुआ हनी सिंह ने कमबैक के बाद कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आज के पंजाबी कलाकार उनके बनाए रास्ते पर चल रहे हैं। हनी सिंह ने एक बार यह तक कह दिया कि वह आजकल के गानों को बहुत ज्यादा नहीं सुनते। उन्हें लगता है कि म्यूजिक का लेवल गिर गया है।
इसके बाद करण औजला ने एक इंटरव्यू में अपनी मेहनत के साथ आज के टाइम के संगीत को सक्सेसफुल बताया था। करण औजला ने कहा था- मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं। लेकिन म्यूजिक बदल रहा है। अगर आप समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो आप पीछे रह जाएंगे।
इस बीच कुछ फैंस ने माना कि करण औजला ने हनी सिंह को जवाब दिया है। इसके बाद फैंस ने माना कि दोनों के बीच कोल्ड वार शुरू हो गई है।

हनी सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक होकर अपने दोस्त अल्फाज के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब उनके बुरे दौर में सब साथ छोड़ गए थे तब सिर्फ अल्फाज ही थे, जिन्होंने उनका हाथ थामा और उन्हें दोबारा खड़े होने में मदद की।
फैंस आपस में भिड़े इंस्टाग्राम पर हनी सिंह के कमेंट के बाद उनके व करण औजला के फैंस आपस में भिड़ गए। हनी सिंह के फैंस ने कहा कि हनी सिंह ने ही इंडिया में रैप कल्चर शुरू किया था, इसलिए वह कमबैक के बाद भी टॉप पर हैं। वहीं, करण औजला के फैंस का मानना है कि हनी सिंह अब इरेलिवेंट (अप्रासंगिक) हो रहे हैं। वह जलन की वजह से नए कलाकारों को नीचा दिखा रहे हैं।


———–
ये खबर भी पढ़ें…
रैपर हनी सिंह के निशाने पर बादशाह-रफ्तार, बोले- कार्टून लग रहे, मेरे नाम से फेमस मत हो

रैपर हनी सिंह ने रैपर रफ्तार और बादशाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हनी सिंह को रैप करना नहीं आता, उन्हें अब उनके गानों से असली रैप का मतलब पता चलेगा। कभी क्लेम नहीं किया कि उन्होंने भारत में हिप-हॉप शुरू किया। उन्होंने कहा कि उनकी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई। (पढ़ें पूरी खबर)