Sensex Surges 400+ Pts, Nifty Gains 150 Pts; IT, Auto Stocks Shine

Sensex Surges 400+ Pts, Nifty Gains 150 Pts; IT, Auto Stocks Shine


मुंबई15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 18 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स करीब 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक (0.83%) की तेजी रही, यह 23,778 के स्तर पर पहुंच गया है। आज IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी।

SBI की खरीदारी से अर्बन कंपनी का शेयर 10% चढ़ा

SBI म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी में एडिशनल हिस्सेदारी खरीदी है। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में 10% की तेजी रही। ये 122 रुपए के करीब बंद हुआ।

  • SBI म्यूचुअल फंड ने कंपनी में ₹632 करोड़ में अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी खरीदी है।
  • NSE पर ₹109.85 के औसत भाव से अर्बन कंपनी के 3,50,63,090 शेयर खरीदे।
  • BSE पर SBI म्यूचुअल फंड ने ₹109.83 के भाव से 2,24,93,959 शेयर खरीदे हैं।

एशियाई बाजार में तेजी रही

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.04% चढ़कर 5,925 पर बंद हुआ।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2.87% चढ़कर 55,239 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% चढ़कर 26,025 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.32% ऊपर 4,062 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में 17 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 46 अंक (0.10%) बढ़कर 46,993 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.47% बढ़कर 22,47 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 16 अंक (0.25%) गिरकर 6,716 पर बंद हुआ।

GSP क्रॉप साइंस का IPO 1.61 गुना सब्सक्राइब हुआ

एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस के IPO को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। बिडिंग के आखिरी दिन यानी 18 मार्च तक यह इश्यू कुल 1.61 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए किया जाएगा।

कल सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर बंद हुआ था

18 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेंक्स 568 अंक की तेजी के साथ 76,071 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 172 अंक की बढ़त रही, ये 23,581 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *