![]()
रील्स और फोटो शेयर करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम अब करोड़ों लोगों का चैट एप भी बन चुका है। खासकर युवाओं के लिए यह वॉट्सएप जैसा ही कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है। लेकिन 8 मई से इंस्टाग्राम की डायरेक्ट मैसेज सर्विस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है… मैसेज अब एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे। एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन: पूरी टेक्नोलॉजी समझिए जब आप किसी को मैसेज भेजते हैं, तो वह सीधे सामने वाले तक नहीं जाता, पहले सर्वर पर जाता है। एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन होने पर मैसेज को एक खास कोड में बदल दिया जाता है। यह कोड सिर्फ सेंडर और रिसीवर के पास मौजूद की से ही खुल सकता है। बीच में कोई भी, यहां तक कि कंपनी भी मैसेज नहीं पढ़ सकती। इसे ऐसे समझें कि जैसे आपने दोस्त को ताला लगा बॉक्स भेजा, जिसकी चाबी सिर्फ आप दोनों के पास है। कुरियर बॉक्स ले जा सकता है, खोल नहीं सकता। 8 मई से होंगे ये बदलाव – 8 मई के बाद इंस्टाग्राम DMs में यह फीचर समाप्त हो जाएगी। – मैसेज एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे। – कंपनी के लिए मैसेज एक्सेस करना संभव होगा। – अब इंस्टाग्राम चैट पर सुरक्षा पहले से कम हो जाएगी – बदलाव दिखाई नहीं देगा, लेकिन असर होगा। क्यों हटा रहे फीचर? मेटा के अनुसार बहुत कम लोग एन्क्रिप्टेड चैट इस्तेमाल कर रहे थे। प्राइवेट चैट के लिए वॉट्सएप पहले से उपलब्ध है। एक तर्क है कि इसमें अतिरिक्त तकनीकी लागत भी होती है। दूसरी ओर कई सरकारें लंबे समय से मांग कर रही हैं कि जरूरत पड़ने पर निजी चैट तक पहुंच मिलनी चाहिए। क्या करें यूजर्स? अगर आप इंस्टाग्राम पर निजी या संवेदनशील बातें करते हैं, तो सावधान रहें। जरूरी जानकारी न शेयर करें वॉट्सएपु चुनें, डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है। सिग्नल, सबसे सुरक्षित मैसेजिंग एप्स में से एक है। टेलीग्राम सीक्रेट चैट में भी एन्क्रिप्शन फीचर दिया गया है।
Source link
इंस्टाग्राम डीएम अब पहले जितना सुरक्षित नहीं रहेगा:8 मई से लागू यह नियम, यूजर्स के लिए क्या बदलेगा? एंड टु एंड एन्क्रिप्शन होगा बंद