‘टटीरी’ कंट्रोवर्सी के बीच लंदन पहुंचे बादशाह, ओ2 एरीना रचेंगे इतिहास, तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक

‘टटीरी’ कंट्रोवर्सी के बीच लंदन पहुंचे बादशाह, ओ2 एरीना रचेंगे इतिहास, तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक


Last Updated:

बादशाह का बैन सॉन्ग टटीरी विवादों में है. बादशाह के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज हुई है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह को समन भेजा और 25 मार्च पेश होने के आदेश दिया है. बादशाह ने लंदन पहुंचे हैं और यहां क द ओ2 एरीना में इतिहास दर्ज करेंगे.

ख़बरें फटाफट

'टटीरी' कंट्रोवर्सी के बीच लंदन पहुंचे बादशाह, ओ2 एरीना रचेंगे इतिहासZoom

‘टटीरी’ गाने विवाद के बीच लंदन में हैं बादशाह. (फाइल फोटो)

मुंबई. पंजाबी और बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने हालिया बैन सॉन्ग ‘टटीरी’ के लिए विवादों में फंसे हैं. रैपर के खिलाफ दो एफआईआर हरियाणा में दर्ज हो चुकी हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग रैपर समेत गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ समन जारी कर चुका है. इस विवाद के बीच रैपर लंदन की सैर पर निकल चुके हैं और अपने आगामी शो के लिए मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू ‘द ओ2 एरीना’ में परफॉर्म करने की तैयारियों में जुट चुके हैं. रैपर ने सोशल मीडिया लंदन के सैर-सपाटे की फोटोज शेयर की है जिसमें वो गाड़ी में बैठे लंदन की सड़कों पर ड्राइव कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में कॉन्सर्ट वेन्यू ‘द ओ2 एरीना’ की झलक दिखाई है.

‘द ओ2 एरीना’ में परफॉर्म करना हर सिंगर का सपना होता है क्योंकि ये संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है. यह दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी इमारत है और उसमें बैठने वाली की क्षमता 20 हजार से अधिक है. खास बात यह है भी बादशाह पहले भारतीय रैपर हैं, जिन्हें ‘द ओ2 एरीना’ में परफॉर्म करने का मौका मिला है.

बादशाह का इंस्टाग्राम पोस्ट

बादशाह का 22 मार्च को कॉन्सर्ट

बादशाह का कॉन्सर्ट 22 मार्च को होने वाला है और ऑनलाइन टिकट भी हाउसफुल हो रही हैं. बादशाह लंदन में इतिहास रचने वाले हैं और यहां देशभर में उनका विरोध रहा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) के खिलाफ समन जारी कर दिया है और सभी को 25 मार्च को आयोग के सामने संबधित दस्तावेज के साथ पेश होना होगा.

बादशाह का इंस्टाग्राम पोस्ट

यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स से हटा ‘टटीरी’ गाना

बता दें कि बादशाह के गाने ‘टटीरी’ भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और रैपर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य फैंस और खासकर हरियाणा के लोगों का दिल दुखाना नहीं था और वे सभी की भावनाओं का सम्मान भी करते हैं. हालांकि इसी के साथ उनकी गिरफ्तारियों की संभावना भी बनी हुई हैं. हरियाणा के महिला आयोग की अध्यक्ष ने साफ कहा था कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और रैपर की गिरफ्तारी भी जल्द होगी.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *