गर्मियों में ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ क्यों होने लगता है? डॉक्टर से जानिए इसकी वजह और बचाव के तरीके

गर्मियों में ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ क्यों होने लगता है? डॉक्टर से जानिए इसकी वजह और बचाव के तरीके


Last Updated:

Diabetes and Summer Heat: गर्मियों में तापमान बढ़ने से ब्लड शुगर लेवल फ्लक्चुएट होने लगता है. दरअसल गर्मी में शरीर में पानी की कमी होना कॉमन है और इससे ब्लड शुगर अनस्टेबल हो जाता है. इसके अलावा हार्मोन्स का असंतुलन भी इसकी वजह बन सकता है. अगर इस मौसम में खानपान और हाइड्रेशन का ध्यान रखा जाए, तो डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं.

गर्मियों में ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ क्यों होने लगता है? डॉक्टर से जानिए वजहZoom

गर्मी में डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ होने लगता है.

Dehydration and Diabetes: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और यह मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है. जब तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाता है, तब लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो जाता है. गर्मियों का मौसम डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा चैलेंजिंग होता है, क्योंकि इस दौरान ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आने लगता है. अक्सर देखा जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को तपती गर्मी और उमस के दौरान अपनी शुगर कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. डॉक्टर्स की मानें तो तापमान बढ़ने का असर हमारे मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन के उपयोग करने की क्षमता पर पड़ता है. इसलिए गर्मियों में शुगर लेवल गड़बड़ होने लगता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि गर्मियों में शुगर लेवल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन है. जब पसीने के जरिए शरीर से पानी ज्यादा निकलता है, तो खून में पानी की मात्रा कम हो जाती है और खून गाढ़ा होने लगता है. ऐसी कंडीशन में खून में मौजूद ग्लूकोज की कंसंट्रेशन बढ़ जाती है, जिससे शुगर लेवल हाई दिखाई देता है. इसके अलावा पानी की कमी होने पर किडनी को एक्स्ट्रा शुगर बाहर निकालने में मुश्किल होती है, जो शरीर के लिए एक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर देती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि तेज धूप और उमस के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. अत्यधिक गर्मी शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाती है, जो सीधे तौर पर शुगर लेवल को गड़बड़ कर देते हैं. कुछ मरीजों में गर्मी के कारण ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे इंसुलिन का अवशोषण तेज हो जाता है और शुगर लेवल अचानक गिर भी सकता है. यह कंडीशन भी खतरनाक मानी जाती है.

एक्सपर्ट की मानें तो अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, आइसक्रीम या शिकंजी का सेवन शुरू कर देते हैं. इन चीजों में मौजूद हाई शुगर और कैलोरी ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देती है. इसके अलावा गर्मी की वजह से शारीरिक गतिविधि कम हो जाना या नींद पूरी न होना भी मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर देता है. खान-पान में की गई ये छोटी-छोटी लापरवाहियां गर्मियों में डायबिटीज मैनेजमेंट को पूरी तरह बिगाड़ सकती हैं.

अब सवाल है कि गर्मियों में शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए क्या करें? डॉक्टर रावत के अनुसार गर्मी के मौसम में डायबिटीज के मरीज खुद को हाइड्रेटेड रखें. पानी, नींबू पानी या छाछ का नियमित सेवन करें. अपनी इंसुलिन और दवाओं को ठंडी जगह पर रखें, क्योंकि ज्यादा गर्मी में इंसुलिन बेअसर हो सकता है. बाहर निकलते समय सनस्क्रीन और आरामदायक सूती कपड़ों का प्रयोग करें, ताकि हीट स्ट्रोक से बचा जा सके. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गर्मियों में अपने शुगर लेवल की जांच सामान्य से ज्यादा बार करें, ताकि किसी भी बदलाव का तुरंत पता चल सके और आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *