नई दिल्ली: दिग्गज हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने फैंस को खास ट्रीट दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पुराने गाने ‘मधुबन खुशबू देता है’ को रीक्रिएट किया. वे 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘साजन बिना सुहागन’ का यह गीत गाते हुए नजर आईं. इस खूबसूरत परफॉर्मेंस को नेटिजेंस ने खूब पसंद किया और कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात कर दी. पद्मिनी कोल्हापुरे ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘सिर्फ आपके लिए’. ‘मधुबन खुशबू देता है’ गीत को यसुदास, अनुराधा पौडवाल और हेमलता ने गाया है, जबकि इसका संगीत उषा खन्ना ने दिया है. फिल्म ‘साजन बिना सुहागन’ का निर्देशन सावन कुमार टाक ने किया है. इस प्रोजेक्ट में राजेंद्र कुमार, नूतन, विनोद मेहरा, पद्मिनी कोल्हापुरे और श्रीराम लागू समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.
