Last Updated:
Bollywood Latest News Live: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने महज चार दिनों में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ इसने ‘दंगल’…और पढ़ें

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तबाही.
नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. इस फिल्म ने महज चार दिनों में 450 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 114.85 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 454.12 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने आमिर खान की ‘दंगल’ (387 करोड़) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. इतना ही नहीं, इसने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और प्रभास की ‘बाहुबली’ (421 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है.
‘धुरंधर 2’ के सामने ‘उस्ताद भगत सिंह’ का निकला दम, चौथे दिन घट गई फिल्म की कमाई
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के सामने संघर्ष करती नजर आ रही है. फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन उसके बाद से इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने करीब 9-9 करोड़ रुपये बटोरे, वहीं रविवार को कमाई घटकर 8 करोड़ रुपये रह गई. ईद जैसे बड़े मौके पर भी फिल्म की हालत खस्ता रही और अब तक यह करीब 60 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है. उम्मीद के उलट, पहले रविवार को फिल्म को ‘धुरंधर 2’ से मिली कड़ी टक्कर के कारण कमाई बढ़ने के बजाय और कम हो गई.
‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच लंच डेट पर निकले रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका पादुकोण भी साथ आईं नजर
‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया. फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए यह कपल लंच डेट पर निकला था, लेकिन वहां मौजूद फैंस ने इस पल को एक बड़े सेलिब्रेशन में बदल दिया. जैसे ही रणवीर और दीपिका एक रेस्टोरेंट से बाहर आए, वहां मौजूद भारी भीड़ ने बब्बर शेर के नारों के साथ रणवीर का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फैंस रणवीर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस दौरान दीपिका अपने पति की कामयाबी और उन्हें मिल रहे प्यार को देख गर्व से मुस्कुराती नजर आईं.
शिखर पहाड़िया को वायरल वीडियो में देख पिघला जाह्नवी कपूर का दिल, सरेआम कमेंट कर लुटाया प्यार
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने भले ही अपने रिश्ते को कभी आधिकारिक तौर पर कुबूल न किया हो, लेकिन उनकी नजदीकियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इस कपल को फिर से चर्चा में ला दिया है. दरअसल, इन्फ्लुएंसर हार्दिक पांचाल के एक वीडियो के बैकग्राउंड में शिखर पहाड़िया ब्लैक आउटफिट में नजर आए. दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक ने इस वीडियो में जाह्नवी कपूर को टैग कर दिया. जाह्नवी ने भी बिना देर किए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और प्यार जताते हुए कमेंट में शिखू लिखकर हार्ट-आई इमोजी बनाया. एक्ट्रेस का यह कमेंट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस उनके रिश्ते पर एक और कन्फर्मेशन मान रहे हैं.
मनीष मल्होत्रा की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचीं काजोल, पैपराजी को देखकर की ये विनती
काजोल रविवार को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर गई थीं. हालांकि, इस निजी और गमगीन मौके पर पैपराजी के व्यवहार ने काजोल को असहज कर दिया. जैसे ही काजोल मनीष के घर के बाहर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में काजोल काफी परेशान नजर आ रही हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर और बेहद शालीनता से पैपराजी से कहा- ‘प्लीज बस’ और उन्हें पीछे हटने का इशारा किया. काजोल की यह अपील साफ बता रही थी कि दुख की इस घड़ी में वह थोड़ी प्राइवेसी और सम्मान की उम्मीद कर रही थीं.