Site icon Aaj Ki Baat

Aishwarya Rai Rejected Movie: ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट की ब्लॉकबस्टर, फिर भी नहीं पछताईं अमिताभ बच्चन की बहू, करिश्मा कपूर की चमकी किस्मत

Aishwarya Rai Rejected Movie: ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट की ब्लॉकबस्टर, फिर भी नहीं पछताईं अमिताभ बच्चन की बहू, करिश्मा कपूर की चमकी किस्मत


Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं. वह अभिषेक बच्चन की पत्नी और और अमिताभ-जया बच्चन की बहू हैं. वह जितनी खूबसूरत हैं, उतनी है बेहतरीन अदाकारा भी हैं. इतना ही नहीं, उनकी गितनी दुनिया की मशहूर मॉडल्स में भी होती हैं. ऐश्वर्या साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थीं और 2009 में पद्मश्री से सम्मानित हुईं. अपने 30 साल के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत बॉबी देओल के साथ की. उन्होंने ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. यह फिल्म साल 1997 में आई. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. लेकिन क्या आप जानते हैं, उन्होंने एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में ऐसे लीड रोल को रिजेक्ट किया, जो काफी पॉपुलर हुआ. ऐश्वर्या को इस बात का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है. उन्होंने खुशी-खुशी फिल्म छोड़ने की वजह बताई. यह 90वें के दशक की बेस्ट म्युजिकल रोमांटिक फिल्मों में एक मानी जाती है.

ऐश्वर्या राय बच्चन होंने 1994 के मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में सुष्मिता सेन को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और ऐश्वर्या सुष्मिता से हार गईं और फर्स्ट रनर-अप बनीं. 90 के दशक में ऐश्वर्या की खूबसूरती ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब थे. लेकिन ऐश्वर्या ने कुछ फिल्मों के ऑफर सिर्फ इसलिए ठुकरा दिए ताकि वे 1994 के मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले सकें.

इन्हीं ऑफर्स में से एक था धर्मेश दर्शन की हिट फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ थी. फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे. ऐश्वर्या ने साल 2012 में वोग को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी और अपने फैसले की वजह बताई थी. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया होता, तो ‘राजा हिंदुस्तानी’ उनकी डेब्यू फिल्म होती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, “मुझे अक्सर उस इंसान के तौर पर देखा जाता है, जिसने ब्यूटी पेजेंट से फिल्मों में आने का रास्ता बनाया, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था. पेजेंट्स से पहले ही मुझे कम से कम चार फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे. दरअसल, मैंने मिस इंडिया में हिस्सा लेने का फैसला इसलिए किया था ताकि मैं फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ा ब्रेक ले सकूं. अगर मैंने मिस इंडिया में हिस्सा नहीं लिया होता, तो ‘राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती.”

वहीं, ‘राजा हिंदुस्तानी’ के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने पिछले साल बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऐश्वर्या उनकी पहली पसंद थीं, लेकिन मिस वर्ल्ड की जिम्मेदारियों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. इसके बाद ‘मेमसाब’ का आइकॉनिक रोल करिश्मा कपूर को मिला, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से खूब तारीफें बटोरीं.

धर्मेश दर्शन ने कहा था, “वो मेरी पहली पसंद थीं ‘राजा हिंदुस्तानी’ में मेमसाब के रोल के लिए. मेरा दिल उन्हीं पर था. लेकिन उन्हें तुरंत मिस वर्ल्ड के लिए जाना पड़ा. मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था क्योंकि मुझे ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जो पूरी तरह फिल्म और बॉलीवुड को समय दे सके. ये उनकी बड़प्पन थी कि उन्होंने इसे दिल से नहीं लगाया.”

बता दें कि ऐश्वर्या रायॉ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की थी. इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था. फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि मिस वर्ल्ड 1994 का खिताब जीतने के बाद उन्हें मणिरत्नम और राजीव मेनन से ऑफर मिले थे. उन्होंने कहा था कि मणिरत्नम की फिल्मों की वो फैन थीं, इसलिए उन्होंने ‘इरुवर’ में काम करने का फैसला किया.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा,”टाइटल ईयर के दौरान मणिरत्नम और राजीव मेनन दोनों ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया. मैं मणिरत्नम के सिनेमा की फैंस थी, इसलिए ‘इरुवर’ से डेब्यू हुआ. मेरी कहानी भी कुछ अलग थी. बाकी नए कलाकारों की तरह मैंने अपनी पहली फिल्म की किस्मत का इंतजार नहीं किया, बल्कि मैंने पहले ही दो-तीन फिल्में साइन कर ली थीं. कुल मिलाकर, जब मैंने मणिरत्नम के साथ ‘इरुवर’ की शूटिंग शुरू की, तो मेरे अंदर की आवाज ने कहा कि यही मेरा घर है.”

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version