Last Updated:
Anupama Spoiler: टीवी शो ‘अनुपमा’ के 23 मई के एपिसोड में बड़ा और शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिल सकता है. जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते अनुपमा और दिग्विजय के बीच नजदीकियां और भी बढ़ सकती हैं. दिग्विजय का अनुपमा के साथ खड़ा रहना और उसकी तारीफ करना फैंस को नई लव स्टोरी के संकेत दे रहा है. दोनों की बढ़ती बॉन्डिंग अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. नीचे जानिए ‘अनुपमा’ के अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में.
दिग्विजय को हुआ अनुपमा से प्यार? ( फोटो साभार-instagram-@starplus )
Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर रिश्तों और इमोशंस का नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अनुपमा की जिंदगी में अब तक कई मुश्किलें आईं, लेकिन हर बार उसने खुद को संभाला और मजबूती से आगे बढ़ी. अब उसका यही स्ट्रॉन्ग और केयरिंग नेचर दिग्विजय को काफी इम्प्रेस करता नजर आ रहा है. लेटेस्ट ट्रैक देखने के बाद फैंस भी अंदाजा लगाने लगे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में दोनों की दोस्ती शायद किसी नई फीलिंग में बदल सकती है.
हाल के एपिसोड्स में दिग्विजय हर कदम पर अनुपमा के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है. चाहे परिवार के सामने उसकी बात रखना हो या मुश्किल समय में उसका हौसला बढ़ाना, दिग्विजय हमेशा उसका सपोर्ट सिस्टम बनकर सामने आया है. यही वजह है कि अब दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी इस ट्रैक को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कई फैंस इसे शो का बड़ा ट्विस्ट मान रहे हैं.
दिग्विजय के दिल में बढ़ रही हैं फीलिंग्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्विजय अनुपमा की जिंदगी और उसके संघर्षों को करीब से देखकर उससे काफी प्रभावित होने वाला है. घरवालों से अनुपमा के बारे में जानने के बाद उसके मन में अनुपमा के लिए रिस्पेक्ट और फीलिंग्स दोनों बढ़ती नजर आएंगी. एक तरफ जहां हंसमुख शाह उसे अपना बेटा कह चुके हैं, वहीं दिग्विजय भी कई बार अनुपमा के लिए आवाज उठाता और उसका साथ देता दिखा है. पिछले कुछ समय से शो में उसके किरदार को भी काफी अहमियत दी जा रही है. ऐसे में अब फैंस को लगने लगा है कि दिग्विजय के दिल में अनुपमा के लिए कुछ खास फीलिंग्स पैदा हो चुकी हैं.
हर मुश्किल में साथ दिख रहे हैं दोनों
हाल ही में सामने आए प्रोमो में भी अनुपमा और दिग्विजय की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों एक कॉम्पिटिशन की तैयारी करते नजर आए, जहां दिग्विजय ने अनुपमा से कहा कि अगर वह साथ हैं तो हारने का डर नहीं है. दिग्विजय की यही बात फैंस को काफी पसंद आई और तभी से दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है.
परिवार के करीब आता जा रहा है दिग्विजय
कहानी में यह भी दिखाया जा रहा है कि शाह परिवार के कई लोग दिग्विजय को पसंद करने लगे हैं. खासकर हंसमुख शाह का उसके लिए अपनापन साफ नजर आया है. ऐसे में दिग्विजय का धीरे-धीरे परिवार के करीब आना इस बात का इशारा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उसका किरदार कहानी में और अहम होने वाला है.
क्या शुरू होगी नई लव स्टोरी?
हालांकि अभी तक शो में दोनों के बीच सीधे तौर पर रोमांस नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनकी इमोशनल बॉन्डिंग फैंस का ध्यान जरूर खींच रही है. वहीं दिग्विजय का किरदार निभा रहे सचिन त्यागी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि लोगों को ऐसा लग सकता है कि यहां से एक नई लव स्टोरी शुरू हो सकती है, लेकिन फिलहाल दोनों का रिश्ता दर्द और समझ से जुड़ा हुआ है.
सोशल मीडिया पर बंटे फैंस
इस नए ट्रैक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों को अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ दर्शकों का कहना है कि हर बार अनुपमा की जिंदगी में नया रिश्ता दिखाना कहानी को अलग दिशा दे रहा है. हालांकि फिलहाल मेकर्स इस ट्रैक को इमोशनल टच के साथ आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

