Last Updated:
Asha Bhosle Last Rites Live: मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड और संगीत की दुनिया सदमे में है. 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. सीने में संक्रमण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. …और पढ़ें
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हुआ.
नई दिल्ली: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा और संगीत जगत में शोक की लहर है. सिंगर ने रविवार को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्हें चेस्ट इंफेक्शन की वजह से शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. सात दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई के निधन पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान समेत सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख जताया.
Asha Bhosle Death News Updates: आशा भोसले के निधन से टूटीं श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर बिना शब्दों के बयां किया दर्द
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर काफी दुखी हैं. अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए श्रद्धा ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने अपनी स्टोरी पर बिना कुछ लिखे सिर्फ एक टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है. शब्दों के बिना साझा किया गया यह दुख बयां कर रहा है कि आशा ताई का जाना उनके लिए कितनी बड़ी व्यक्तिगत क्षति है. सोशल मीडिया पर श्रद्धा की यह पोस्ट फैंस को भावुक कर रही है.
Asha Bhosle Funeral Updates: आशा भोसले के बेटे ने की फैंस से भावुक अपील, अंतिम संस्कार के दौरान शिवाजी पार्क में भीड़ न जुटाने की गुजारिश
आशा भोसले की अंतिम विदाई को लेकर उनके बेटे आनंद भोसले ने भावुक अपील की है. मीडिया से बात करते हुए आनंद ने लोगों से गुजारिश की है कि शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर ज्यादा भीड़ न जुटाएं. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ होने की संभावना है, जिससे अव्यवस्था फैल सकती है. आनंद ने फैंस से सहयोग की मांग की है ताकि अंतिम प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके. प्रशासन भी सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.
Asha Bhosle Death News Live Updates: सुदर्शन पट्टनायक ने रेत पर उकेरा आशा भोसले का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कलाकारी
मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिए दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ओडिशा के पुरी बीच पर रेत से आशा ताई की एक बेहद खूबसूरत आकृति उकेरी. इस सैंड आर्ट के माध्यम से उन्होंने संगीत की दुनिया में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया. सोशल मीडिया पर यह सैंड आर्ट जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसके जरिए अपनी चहेती गायिका को नमन कर रहे हैं.
Asha Bhosle Death News Updates: प्रियंका चोपड़ा ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, कहा- ऐसा लग रहा है जैसे बचपन का एक हिस्सा खो गया हो
मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने रविवार दोपहर अंतिम सांस ली. उनके जाने से पूरे देश में शोक है. अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर और एक वीडियो साझा कर भावुक श्रद्धांजलि दी. प्रियंका ने लिखा कि यह क्षति उनके बचपन और घर का एक हिस्सा खोने जैसी है. उन्होंने आशा भोसले की आवाज को भारतीय जीवन और यादों का अटूट हिस्सा बताते हुए उन्हें संगीत जगत का सबसे अनमोल तोहफा कहा.
Asha Bhosle Death News Updates: ‘मुझे गाते-गाते मौत आ जाए बस’, आशा भोसले ने खुद बताई थी अपनी आखिरी ख्वाहिश
सुरों की मलिका आशा भोसले का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी ख्वाहिश का जिक्र किया था. आशा ताई ने कहा था, ‘मेरी एक ही इच्छा है. मैं चाहती हूं कि मुझे गाते गाते मौत आ जाए बस.’ उन्होंने साफ कहना था कि वह गाते हुए ही इस दुनिया से विदा लेना चाहती है, क्योंकि संगीत ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी रही है. अपनी आखिरी सांस तक सुरों से नाता जोड़े रखने की उनकी यह चाहत आज हर फैन की आंखें नम कर रही है.
Asha Bhosle Funeral Updates: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे एआर रहमान, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा बॉलीवुड
म्यूजिक माएस्ट्रो एआर रहमान दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम विदाई देने उनके आवास पहुंचे. आशा ताई के निधन की खबर से रहमान काफी दुखी नजर आए और उन्होंने वहां पहुंचकर अपनी चहेती गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. संगीत जगत के इन दो दिग्गजों का रिश्ता काफी पुराना और गहरा रहा है. एआर रहमान के साथ-साथ मनोरंजन जगत की कई अन्य बड़ी हस्तियां भी आशा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रही हैं, जिससे वहां का माहौल काफी गमगीन बना हुआ है.
आशा भोसले के निधन से टूटे रणवीर सिंह, कहा- दुनिया में कोई नहीं ले सकता आपकी जगह
मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से रणवीर सिंह काफी दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और उन्हें दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि दी. रणवीर ने भावुक होकर लिखा कि आशा जी की जगह कोई नहीं ले सकता और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. उन्होंने आशा ताई को एक ऐसी हस्ती बताया जिनकी कमी संगीत की दुनिया में हमेशा खलेगी. रणवीर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां फैंस भी दिग्गज गायिका को नमन कर रहे हैं.

