Asha Bhosle Health Live: हॉस्पिटल में चल रहा आशा भोसले का इलाज, 1100 करोड़ क्लब है ‘धुरंधर 2’ का अगला टारगेट

Asha Bhosle Health Live: हॉस्पिटल में चल रहा आशा भोसले का इलाज, 1100 करोड़ क्लब है ‘धुरंधर 2’ का अगला टारगेट


Last Updated:

Asha Bhosle Health Live: संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने से फैंस चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. आशा ताई को सीने में संक्रमण और कमज…और पढ़ें

Asha Bhosle Health Live: हॉस्पिटल में चल रहा आशा भोसले का इलाजZoom

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले.

नई दिल्ली. दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 6 दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही है. जनाई ने फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की और कहा कि जैसे ही सुधार होगा, वह जानकारी देंगी. फिलहाल, करोड़ों फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए नहीं ली फूटी कौड़ी, डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं को लेकर सुर्खियों में हैं. आदित्य कृपलानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही बटोरने के बाद अब 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक कृपलानी ने नवाज की सादगी और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि नवाज के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था. नवाज इस प्रोजेक्ट को लेकर इतने समर्पित थे कि उन्होंने फिल्म के लिए एक भी रुपया फीस नहीं ली. इतना ही नहीं, वह बिना किसी मैनेजर के अकेले ही अपनी टिकट खुद बुक कराकर फ्रैंकफर्ट पहुंचे थे. कृपलानी के अनुसार, नवाज जैसे बड़े स्टार का बिना फीस लिए काम करना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

आमिर खान ने बेटे की ‘एक दिन’ को लेकर खेला बड़ा दांव, रिलीज से 39 दिन पहले खोल दी एडवांस बुकिंग

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जुनैद खान और साई पल्लवी की यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आमतौर पर फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू होती है, लेकिन आमिर खान ने एक नई रणनीति अपनाते हुए रिलीज से पूरे 39 दिन पहले ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, देश के करीब 20 शहरों में एडवांस बुकिंग लाइव हो चुकी है. फिलहाल चुनिंदा सिनेमाघरों में 1 मई के लिए सिर्फ एक शो ही खोला गया है. दिल्ली-एनसीआर 24 स्क्रीन्स के साथ सबसे आगे है, वहीं मुंबई में 11 स्क्रीन्स पर बुकिंग शुरू हुई है. दिलचस्प बात यह है कि चंडीगढ़, पुणे, रायपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी फैंस ने अभी से अपनी सीटें बुक करना शुरू कर दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *