Last Updated:
Home Remedies for Glowing Skin: हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा दमकता हुआ, साफ और चमकदार दिखे, खासकर शादी जैसे खास मौके पर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा नैचुरल ग्लो से भरा हुआ नजर आए. इसके लिए सिर्फ मेकअप ही काफी नहीं होता बल्कि त्वचा की सही देखभाल भी बेहद जरूरी होती है. अगर आप घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं, तो कुछ आसान फेस पैक की मदद से त्वचा की चमक बढ़ाई जा सकती है. (सावन पाटिल/खंडवा)

आप महंगे ब्यूटी पार्लर का चक्कर लगाने की बजाय घर पर ही कुछ सामग्रियों का मिश्रण तैयार कर चेहरे पर चमक और रंगत में निखार पा सकते हैं. ये फेस पैक चेहरे की डलनेस कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को पोषण देने में मदद करते हैं लेकिन हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए फेस पैक भी स्किन टाइप के अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए.

आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने वाले हैं, जिसे लगाकर आप परी जैसी दिखेंगी. मध्य प्रदेश के खंडवा के ब्यूटी एक्सपर्ट सुदर्शन सोलंकी लोकल 18 को बताते हैं कि सही फेस पैक और उसका सही समय पर इस्तेमाल दुल्हन के चेहरे पर शादी के दिन खास निखार ला सकता है. इससे मेकअप भी लंबे समय तक टिकता है और चेहरा फ्रेश नजर आता है.

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो ऐसा फेस पैक इस्तेमाल करें, जो चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करे. इसके लिए बेसन और दही का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है. थोड़ा सा बेसन लें और उसमें दही मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे चेहरे का अतिरिक्त तेल कम होता है और मुंहासों की समस्या भी कम हो सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्राई स्किन वालों को ऐसा फेस पैक लगाना चाहिए, जो त्वचा को नमी दे. इसके लिए शहद और एवोकाडो का फेस पैक अच्छा माना जाता है. एवोकाडो को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिला लें और इसे चेहरे पर लगाएं. यह फेस पैक त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और चेहरे को मुलायम बनाता है.

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आपको ऐसे फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए, जो त्वचा को शांत करे. इसके लिए एलोवेरा जेल और गुलाब जल का फेस पैक काफी फायदेमंद होता है. दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह पैक त्वचा की लालिमा कम करता है और स्किन को ठंडक देता है.

जिन लोगों की त्वचा नॉर्मल होती है, वे दही, शहद और हल्दी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं. यह फेस पैक त्वचा को नैचुरल ग्लो देता है और चेहरा साफ और ताजा नजर आता है.

सुदर्शन सोलंकी बताते हैं कि किसी भी फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए. अगर इसे रात में सोने से पहले लगाया जाए, तो इसका असर ज्यादा अच्छा होता है. फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नैचुरल निखार आने लगता है और चेहरा स्वस्थ दिखने लगता है.