Last Updated:
Bollywood Latest News Live: आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 1000 करोड़ का घरेलू आंकड़ा पार करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है. 22वें दिन 7.15 करोड़ कमाकर फिल्म का कुल भारतीय …और पढ़ें

1050 करो़ड़ के करीब पहुंच गई आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर पहली हिंदी फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 22वें दिन भी फिल्म का दबदबा कायम रहा और इसने 7.15 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल भारतीय कलेक्शन 1048.42 करोड़ हो गया है.
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ का तूफानी बिजनेस किया था. तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म मातृभूमि की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. इस फिल्म में उनके साथ साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी.
खबरों की मानें तो राजपाल यादव की भी इस फिल्म में एंट्री हो गई है. सलमान ने न केवल सोशल मीडिया पर राजपाल का खुलकर समर्थन किया, बल्कि अब उन्हें अपनी इस बड़ी फिल्म में एक अहम रोल के लिए साइन भी कर लिया है.
पिता बनने के बाद विक्रांत मैसी महसूस होता था खालीपन, बताई एक्टिंग से ब्रेक लेने की असली वजह
फेमस एक्टर विक्रांत मैसी ने साल 2024 में एक्टिंग से ब्रेक लेने के अपने फैसले पर खुलकर बात की है. परिणीति चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि पिता बनने के बाद उनके लिए काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाना काफी थका देने वाला हो गया था. उन्होंने बताया कि सेट पर होने के बावजूद उनका पूरा ध्यान घर और अपने बेटे वरदान पर ही रहता था. विक्रांत के मुताबिक, एक कलाकार के तौर पर वह अपना सब कुछ झोंक देते हैं, लेकिन पहली बार पिता बनने के बाद उनके भीतर एक खालीपन और अकेलापन था. वह बस अपनी पुरानी जिम्मेदारियां जल्द से जल्द खत्म कर अपनी पत्नी शीतल और बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते थे.
रीना दत्ता से तलाक के बाद शराब के नशे में डूब गए थे आमिर खान, हर रात पीते थे पूरी बोतल
सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद वह बुरी तरह टूट गए थे. जब रीना बच्चों को लेकर घर से चली गईं, तो अकेलेपन और जज्बाती उथल-पुथल ने उन्हें शराब की लत की ओर धकेल दिया. आमिर ने कुबूल किया कि वह पहले कभी शराब नहीं पीते थे, लेकिन उस दुख को झेलने के लिए उन्होंने करीब डेढ़ साल तक हर रात पूरी बोतल पीना शुरू कर दिया था. आमिर के मुताबिक, वह वक्त उनके लिए भावनात्मक रूप से इतना भारी था कि वे खुद को संभाल नहीं पा रहे थे.
कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’? स्पाई थ्रिलर मूवी को लेकर आया बड़ा अपडेट
‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी को देखते हुए मेकर्स ने इसके डिजिटल प्रीमियर को लेकर खास रणनीति बनाई है. फिल्म का क्रेज थिएटर्स में अब भी बरकरार है, इसलिए इसे जल्दबाजी में ओटीटी पर नहीं उतारा जाएगा. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. क्रिकेट सीजन के दौरान दर्शकों की व्यस्तता को देखते हुए मेकर्स मई के अंत या जून की शुरुआत का स्लॉट फाइनल कर सकते हैं. यह फैसला फिल्म की थिएटर कमाई और ओटीटी शेड्यूलिंग को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि डिजिटल वर्ल्ड में भी इसे ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिले.
थलापति विजय की ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही हुई लीक, इंटरनेट पर वायरल हुआ 5 मिनट का वीडियो
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनकी मच-अवेटेड फिल्म जन नायकन अभी सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का इंतज़ार ही कर रही थी कि इंटरनेट पर फिल्म का अहम हिस्सा लीक हो गया. एच विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का करीब साढ़े पांच मिनट का फुटेज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. खबर है कि यह वीडियो किसी थिएटर के अंदर टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान शूट किया गया है, जिसमें विजय की ग्रैंड एंट्री से लेकर दमदार फाइट सीक्वेंस तक सब कुछ लीक हो गया है. गुस्से में आए फैंस ने क्लिप शेयर करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है.
संदीप रेड्डी ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को लगाई फटकार, फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच चुकी है. इस बड़ी सफलता के बाद फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म के समर्थन में उतर आए हैं. संदीप रेड्डी ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वाले ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए इसे काली नजर करार दिया. फिल्ममेकर ने एक्स पर लिखा कि जो लोग खुद प्रचार के दम पर आगे बढ़े, वे आज सच का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने आदित्य धर को सलाह दी कि इतनी बड़ी कामयाबी के बाद मुट्ठी भर मिर्च से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरा खेत जलाना पड़ेगा. हाल ही में वांगा को प्रभास के साथ थिएटर में यह फिल्म देखते हुए भी देखा गया था.