Last Updated:
Bollywood Latest News Live : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने महज 18 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म तीसरे हफ्…और पढ़ें
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया इतिहास.
नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. रणवीर सिंह स्टारर इस जासूसी थ्रिलर ने रिलीज के महज 18वें दिन 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. बॉलीवुड के इतिहास में यह कारनामा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. 19 मार्च को बड़े पर्दे पर उतरी इस फिल्म की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है, जो वाकई हैरान करने वाला है। एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म ने उम्मीदों के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. फिल्म का अगला शेड्यूल दुबई में तय हो गया है, जहां निर्देशक अहमद खान एक बेहद भव्य सीक्वेंस शूट करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सुनील शेट्टी की एंट्री काफी धमाकेदार होगी.
सुनील शेट्टी एक लवेबल डॉन के रोल में दिखेंगे और उनकी एंट्री 200 फीट लंबी लग्जरी यॉट पर होगी. बताया जा रहा है कि यह फिल्म का सबसे महंगा सीन होगा, जो फिरोज खान की पुरानी ‘वेलकम’ वाली एंट्री की याद दिलाएगा. इस हाई-प्रोफाइल सीन में अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी नजर आएंगे.
‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर बॉलीवुड पर जाकिर खान का तंज, बोले- अंदर से सबकी जली है
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, लेकिन इसकी सफलता ने बॉलीवुड के भीतर एक नई बहस छेड़ दी है. मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए कहा कि रणवीर सिंह की इस फिल्म की भारी कामयाबी से कई लोग जल रहे हैं. आलिया भट्ट और सुनील ग्रोवर के साथ शो होस्ट करते हुए जाकिर ने कहा, ‘आप चाहे कितने भी बधाई वाले पोस्ट डाल दें, लेकिन सच तो यही है कि धुरंधर की सफलता से सबकी जली है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
‘अब मुझे लीड रोल की भूख है’, बड़े पर्दे पर वापसी करना चाहते हैं साकिब सलीम
साकिब सलीम ने अपने करियर को लेकर बेबाक बातचीत की है. 83 जैसी बड़ी फिल्म के बाद ओटीटी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले साकिब अब चुनिंदा और दमदार रोल की तलाश में हैं. न्यूज18 शोशा से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अब करियर के उस मुकाम पर हैं जहां उन्हें दमदार भूमिकाएं चाहिए. साकिब ने साफ कहा कि वह अब ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहते हैं जहां वह लीड रोल में हों. उन्होंने यह भी साझा किया कि अगर उन्हें किसी डायरेक्टर का काम पसंद आता है, तो वह खुद उनसे संपर्क करने में हिचकिचाते नहीं हैं.
प्रियंका सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 5 लोगों पर लगाया पति राहुल बनर्जी की मौत का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर
दिवंगत एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के मामले में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने शनिवार रात बड़ा कदम उठाया है. प्रियंका ने प्रोडक्शन हाउस मैजिक मोमेंट्स के पांच सदस्यों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. इस शिकायत में जानी-मानी निर्देशक लीना गांगोपाध्याय का नाम भी शामिल है. शनिवार देर रात प्रियंका, प्रसनजीत चटर्जी और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ तालसरी मरीन पुलिस स्टेशन पहुंचीं. पुलिस ने लीना गांगोपाध्याय, सैबल बनर्जी, फ्लोर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर शंतनु नंदी, प्रोडक्शन मैनेजर चंद्रशेखर चक्रवर्ती और सुभाषिष मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रियंका सरकार ने आरोप लगाया है कि लापरवाही के कारण उनके पति राहुल बनर्जी की मौत हुई थी.
‘डेब्यू के बाद लगा कि खत्म हो गया करियर’, डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों पर एक इमोशनल खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि साल 2018 में उनकी पहली फिल्म धड़क की रिलीज से ठीक पहले मां श्रीदेवी के निधन ने उन्हें तोड़ दिया था. मां को खोने का गम और फिल्म के बाद मिली आलोचनाओं के कारण वह गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं. राज शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म की सफलता के बावजूद उन्हें लगने लगा था कि लोग उनसे नफरत करते हैं और उनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया है. नकारात्मकता के चलते वह फिल्म की कामयाबी को भी महसूस नहीं कर पाई थीं.
परेश रावल ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को लगाई फटकार, कहा- मुझे बहुत गुस्सा आता है
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल ने सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है. एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इन प्लेटफॉर्म्स को उल्टी करने वाला बर्तन करार दिया. उन्होंने कहा कि लोग बिना सोचे-समझे यहां जहर उगलते हैं, जबकि किसी की इज्जत उछालने का हक किसी के पास नहीं है. परेश ने यूजर्स से जिम्मेदार बनने और नेगेटिविटी से दूर रहने की अपील की. उन्होंने साफ किया कि भले ही उन्हें गुस्सा आता है, लेकिन वह अपनी मर्यादा कभी नहीं लांघते हैं.
सचिन तेंदुलकर ने तारीफ में पढ़े कसीदे, राकेश बेदी बोले- ‘मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा है’
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में राकेश बेदी की शानदार एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म में उन्होंने जमील जमाली नाम के एक शातिर और चालबाज नेता का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. द लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी ने बताया कि फिल्म की कामयाबी के बाद उन्हें ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं. सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन करके उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की. उन्होंने बताया, ‘सचिन बोले कि राकेश जी, मजा आ गया. क्या छक्का मारा है आपने.’ इस पर मैंने जवाब दिया, ‘हां सचिन, तुमने तो बहुत छक्के मारे हैं, लेकिन तुम्हारे छक्के इंडिया के मैदानों में गिरे हैं, मेरा ये छक्का सीधा पाकिस्तान में जाकर गिरा है.’
‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 372.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर
‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. बच्चों की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने हॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. केवल नॉर्थ अमेरिका में ही फिल्म ने शुरुआती पांच दिनों में करीब 190.1 मिलियन डॉलर की धुआंधार कमाई कर ली है. ग्लोबल लेवल पर भी मारियो का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. मैक्सिको और यूके जैसे देशों में रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ फिल्म ने दुनियाभर में 372.5 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है. भारत में भी फिल्म धीमी शुरुआत के बावजूद करीब 4.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.
बंगाली सिनेमा की बदहाली पर अपर्णा सेन का छलका दर्द, कहा- टीवी सीरियल्स ने बिगाड़ा दर्शकों का स्वाद
मशहूर फिल्ममेकर अपर्णा सेन ने हाल ही में सिनेमा की बदलती दुनिया और दर्शकों की पसंद पर अपनी चिंता जाहिर की है. 80 साल की एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि शायद अब वो और फिल्में नहीं बनाएंगी. उनका मानना है कि टेलीविजन ने दर्शकों का स्वाद बिगाड़ दिया है. उन्होंने कहा, ‘अब सवाल यह है कि आखिर हम फिल्में बना किसके लिए रहे हैं? हर कोई टीवी और सीरियल्स में लगा है. जब देखने वाले ही नहीं बचेंगे, तो फिल्म बनाने का क्या मतलब है?

