Site icon Aaj Ki Baat

Bollywood News in Hindi Today: ‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन बनाया तगड़ा रिकॉर्ड, आदित्य धर की फिल्म के कायल हुए रजनीकांत

Bollywood News in Hindi Today: ‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन बनाया तगड़ा रिकॉर्ड, आदित्य धर की फिल्म के कायल हुए रजनीकांत


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. धमाकेदार वीकेंड के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में भी शानदार तरीके से पास हुई और महज 5 दिनों में 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार क…और पढ़ें

‘धुरंधर 2’ ने पांचवें दिन 500 करोड़ की कमाई के साथ रच दिया इतिहास.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है. धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में भी शानदार तरीके से पास हुई. सोमवार को फिल्म की रफ्तार में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसने कमाई के मामले में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 519.12 करोड़ पहुंच गई है.

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 का जादू अब नॉर्थ से लेकर साउथ सिनेमा तक सिर चढ़कर बोल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही इस फिल्म की तारीफ में अब खुद सुपरस्टार रजनीकांत भी उतर आए हैं. थलाइवा ने इस धांसू एक्शन फिल्म को हर भारतीय के लिए मस्ट वॉच करार दिया है.

रजनीकांत ने न केवल फिल्म की सराहना की, बल्कि निर्देशक आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताते हुए पूरी टीम को इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई भी दी. सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का यह रिव्यू आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर 3’ पर तोड़ी चुप्पी, तीसरे पार्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, जिसने महज 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की इस कामयाबी के बीच सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए साफ किया है कि फिलहाल तीसरे पार्ट को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है. बता दें कि फिल्म की सफलता में मुकेश की सटीक कास्टिंग का बड़ा हाथ माना जा रहा है, जिसकी फिल्म जगत में काफी तारीफ हो रही है.

‘धुरंधर 2’ के सामने टिक नहीं पाई ‘उस्ताद भगत सिंह’, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई फिल्म

पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर अब पस्त होती नजर आ रही है. ‘धुरंधर 2’ के तूफान के आगे यह फिल्म टिक नहीं पाई और इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है.शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी यह तेलुगु एंटरटेनर अपनी रफ्तार बरकरार रखने में नाकाम रही. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 1.67 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. इस गिरावट के साथ 5 दिनों में फिल्म की भारत में नेट कमाई 61.97 करोड़ तक पहुंच सकी है.



Source link

Exit mobile version