नई दिल्ली. रणबीर कपूर की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के पोस्टपोन होने की खबर से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. मेकर्स की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. मेकर्स की ओर से फिल्म का पहले पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज किए जाने की बात कही गई थी लेकिन अबतक फिल्म का सिर्फ इंट्रोडक्शन वीडियो ही आया है. इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. मूवी का बजट 4000 करोड़ रुपये है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं.
उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2′ पिछले दो हफ्ते से सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराए हुए है. दूसरे हफ्ते भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कायमाब रही है. 14वें दिन फिल्म ने 1.59 करोड़ रुपये की कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द केरल स्टोरी 2’ अब तक 39.96 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. ग्रॉस कलेकशन 45.12 करोड़ रुपये हुआ है.
टटीरी सॉन्ग विवाद में हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह की गिरफ्तार के आदेश दिए हैं. आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पंचकूला और पानीपत SP को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए हैं.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होगी. मूवी कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है. करीब 60 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. इसी बीच रिलीज हुए ‘आरी-आरी’ सॉन्ग में धुरंधर पार्ट 2 में हमजा अली मजारी यानी जसकीरत सिंह रांगी की तगड़ी फाइट मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होने के संकेत मिले हैं.
एक्शन-कॉमेडी किंग अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर आया है. टीजर को अब तक 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ तो सिर्फ ट्रेलर है, अक्षय कुमार 4 और हॉरर कॉमेडी फिल्मों में भी नजर आएंगे. ये फिल्में हैं : ‘चामुंडा’, ‘स्त्री 3’, ‘पहला महायुद्ध’ और ‘दूसरा महायुद्ध’. ‘चामुंडा’ में आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगी. ‘स्त्री 3’ में अक्षय कुमार सरकटे के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. यह फिल्म 13 अगस्त साल 2027 में रिलीज होगी.
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. मूवी ने लगभग 100 करोड़ की कमाई की. मूवी के बजट और प्रमोशन में कुल 130 करोड़ का खर्च हुए. प्रोड्यूसर्स को 30 करोड़ का नेट लॉस हुआ. यह मूवी फ्लॉप साबित हुई है. उधर, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. 60 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. माना जा रहा है कि यह मूवी 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी.
अनुपम खेर और बोमन ईरानी की कल्ट फिल्म खोसला का घोंसला को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर आई है. मेकर्स ने सीक्वल की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. कॉमेडी फिल्म खोसला का घोंसला 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. खास बात यह है कि यह कॉमेडी मूवी रक्षाबंधन के त्यौहार पर रिलीज होगी. सालों बाद खोसला परिवार एक बार फिर खुराना से टक्कर लेगा.
सलमान खान और डायरेक्टर अभिनव कश्यप के बीच विवाद काफी पुराना है. अब इस मामले में अभिनव के भाई अनुराग कश्यप ने बात की है. हालांकि उन्होंने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया. सलमान खान और अभिनव कश्यप के बीच विवाद की शुरुआत साल 2010 की फिल्म दबंग की रिलीज के बाद से शुरू हुई थी. बतौर डायरेक्टर यह अभिनव कश्यप की पहली फिल्म थी. अभिनव ने कई बार आरोप लगाया कि खान परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया है.
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ हुई पोस्टपोन! सोशल मीडिया पर मचा बवाल
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्मों से एक ‘रामायण’ के पोस्टपोन होने की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताया गया था. बजट 4000 करोड़ रुपये है. कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर पार्ट 1 का काम खत्म कर चुके हैं और सीक्वल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इस मूवी के पोस्टपोन होने की खबरों को बल इसलिए मिला क्योंकि मेकर्स की तरफ से सिर्फ एक ही इंट्रोडक्शन वीडियो अबतक रिलीज किया गया है. सोशल मीडिया पर जमकर हल्ला मचा हुआ है.
बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह का पासपोर्ट होगा जब्त, नहीं हो पाएंगे कहीं शो
बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह के लिए ‘टटीरी’ सॉन्ग गले की फांस बन गया है. हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें शुक्रवार को पानीपत में पेशी के लिए बुलाया था लेकिन बादशाह नदारद रहे. आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भरी मीटिंग में नारजगी जताई. उन्होंने इसे संस्था की अवमानना बताते हुए कड़ा एक्शन लेने की बात कही. उन्होंने दोपहर 3 बजे तक का समय पेश होने के लिए दिया था. बादशाह तय समय पर जब नहीं पहुंचे तो आयोग ने पानीपत और पंचकूला पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश दिए. इतना ही नहीं महिला आयोग ने पुलिस प्रशासन को सिंगर का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से जब्त करने को भी कहा है. इधर, यूपी में भी बादशाह के खिलाफ एक्शन लेने की मांग होने लगी है.
बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी के आदेश
टटीरी सॉन्ग विवाद में बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है. बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए. उनके वकीलों ने और मोहलत मांगी जिसे आयोग ने खारिज कर दिया. महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने चेतावनी दी थी कि बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने पंचकूला और पानीपत SP को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए है. पूरा विवाद टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर जुड़ा है.
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की इस विलेन से होगी सबसे बड़ी टक्कर, ‘आरी-आरी’ सॉन्ग में मिला हिंट
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. धुरंधर 2 आगामी 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी. ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रिव्यू के लिए एडवांस बुकिंग ने भी रिकॉर्ड बना दिया है. करीब 60 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. इसी बीच बीते दिनों ‘आरी-आरी’ सॉन्ग रिलीज हुआ. इसी सॉन्ग में एक तगड़ा हिंट दिया गया है. रहमान डकैत की मौत के बाद धुरंधर 2 में हमजा अली मजारी यानी जसकीरत सिंह रांगी की तगड़ी फाइट मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होगी.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना में 55 बीघ जमीन खरीदी है. एक्टर ने कृषि भूमि खरीदकर अपने गांव से जुड़ाव को और मजबूत किया है. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ गुरुवार को बुढ़ाना आए. तहसील परिसर पहुंचकर रजिस्ट्री कराई. जमीन की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात लोगों के साथ मिलकर जमीन खरीदी है.
दुबई से भारत लौटीं लारा दत्ता, बोलीं – ‘वहां सोनिक बम बरस रहे थे’
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच लंबे समय से दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी बेटी के साथ भारत लौट आई हैं. एक्ट्रेस ने दुबई के हालात बयां किए. उन्होंने कहा कि हमें सोनिक बम के धमाके साफ सुनाई दे रहे थे. इससे पहले लारा दत्ता ने अपना एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि दुबई में कई भारतीय फंसे हुए हुए हैं.
मुंबई की हवा खराब! दीपिका पादुकोण बोलीं – ‘ये शहर घुट रहा है’
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मुंबई की खराब हवा पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने अपने पोस्ट में बीएमसी को टैग करते हुए एक्शन की अपील की. दीपिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘यह शहर और यहां रहने वाले घुट रहे हैं. ये हालात ठीक कैसे है.’ गौरतलब है कि एक्ट्रेस सैयामी खेर और ऋचा चड्ढा भी मुंबई की खराब होती हवा पर चिंता जाहिर कर चुकी हैं.
टटीरी सॉन्ग कंट्रोवर्सी: महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर बादशाह
बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह शुक्रवार को हरियाणा महिला आयोग के समन पर पेश नहीं हुए. उनके वकीलों ने आयोग से जैसे ही मोहलत मांगी, महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गईं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बादशाह आज 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. पूरा विवाद टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स से जुड़ा हुआ है. महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था. बादशाह के टटीरी सॉन्ग को पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से हटवा दिया था. महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इस गाने का विरोध किया था.
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का छलका दर्द, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर्फ एक लाइन का शब्द शेयर किया है. उन्होंने लिखा ‘चढ़दी कला हमेशा’. इसका अर्थ है – ‘हमेशा बढ़ती हुई खुशी और अटूट हौसला.’ हंसिका ने पंजाबी मुहावरे के जरिए अपने दिल की बात कही है. वो इस मुश्किल वक्त में पॉजिटिविटी ढूंढ रही हैं. उन्होंने सीधे तौर पर तलाक का जिक्र नहीं किया. हाल ही में मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगाई थी. एक्ट्रेस ने एलिमनी पर अपना दावा छोड़ दिया था.
आम्रपाली दुबे की ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म की कहानी एक ऐसी सास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका घर में एकाधिकार चलता है और वह अपनी बहुओं को अपने नियंत्रण में रखती है. हालांकि, आम्रपाली का किरदार काफी सशक्त दिखाया गया है, जो घर में प्रवेश करते ही सास के वर्चस्व को चुनौती देता नजर आता है. फिल्म में मुख्य मोड़ ससुर के निधन के बाद आता है, जब समय का चक्र बदलते ही अन्य बहुएं सास पर अत्याचार करना शुरू कर देती हैं. ऐसे में पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आम्रपाली अपनी सास के ढाल की तरह खड़ी होती हैं और उन्हें सम्मान वापस दिलाने का बीड़ा उठाती हैं.
अनुराग डोभाल की हालत में सुधार, मैनेजर ने शेयर की तस्वीर
यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ने खतरे से बाहर हैं. उनके मैनेजर ने हेल्थ अपडेट दिया है. अनुराग को आईसीयू से वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. मैनेजर ने कहा कि वह 24 घंटे उनके साथ हैं. उनकी पत्नी रितिका भी साथ है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग उनकी रिकवरी के लिए प्रार्थना करें.
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही रच दिया इतिहास, एडवांस बुकिंग में पार हुआ 50 करोड़ का आंकड़ा
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 18 मार्च को होने वाले पेड प्रिव्यूज के टिकट हाथों-हाथ बिक चुके हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ने ग्लोबल प्री-सेल्स में 50 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. महज कुछ दिनों में हुई यह रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक मानी जा रही है.
विश्व हिंदू परिषद ने मोनालिसा-फरमान की शादी को बताया बाल विवाह, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
प्रयागराज महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के कारण रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोंसले इन दिनों शादी की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच विश्व हिंदू परिषद ने केरल के डीजीपी और पूवर एसएचओ से शिकायत कर उन विधायकों और नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है, जो मोनालिसा और फरमान खान की शादी में गवाह बने थे. वीएचपी का आरोप है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं, जबकि कपल ने इन दावों को झुठलाते हुए खुद को बालिग बताया है. उनका कहना है कि यह शादी आपसी सहमति से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है.
रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ की ‘राजनीति 2’ पर लगी मुहर, प्रकाश झा ने खुद दिया बड़ा अपडेट
मशहूर फिल्ममेकर प्रकाश झा ने अपनी सुपरहिट फिल्म राजनीति के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. साल 2010 में आई इस पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी के फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है. एक इंटरव्यू में झा ने कन्फर्म किया कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर सीक्वल मूवी फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है. उन्होंने कहा, ‘मैं अभी एक्टिवली इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं.’ फैंस अब यह देखने के लिए बेताब हैं कि क्या इस बार भी वही पुरानी स्टार कास्ट नजर आएगी या राजनीति के इस नए खेल में कुछ नए चेहरे शामिल होंगे.
आदित्य धर ने अपने बर्थडे पर भी किया काम, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को दे रहे फाइनल टच
आदित्य धर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 की तैयारियों में बिजी हैं. पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. 12 मार्च को आदित्य ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया. आदित्य ने लिखा, ‘आज अपने जन्मदिन पर मैं धुरंधर: द रिवेंज को फाइनल टच दे रहा हूं. पीछे मुड़कर देखता हूं तो पिछला साल किसी सपने जैसा लगता है. मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसी टीम और आप जैसे फैंस का प्यार मिला. मेरे काम पर भरोसा करने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया.’
गौरव कपूर-कृतिका कामरा वेडिंग रिसेप्शन: मलाइका अरोड़ा-विद्या बालन और सचिन तेंदुलकर समेत पहुंचे ये सितारे
गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने अपनी शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की. इस जश्न में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक के कई बड़े सितारों ने शिरकत की और नए जोड़े को उनके नए सफर की बधाई दी. पार्टी की रौनक बढ़ाने पहुंचे मेहमानों में विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जैसे सितारे नजर आए. वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे स्वैग में इस महफिल का हिस्सा बनने पहुंचे. सोशल मीडिया पर इस सितारों से सजी शाम की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, आमिर खान-रानी मुखर्जी ने भी शिरकत
मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या और अभिषेक के वेडिंग रिसेप्शन में कई सितारों ने शिरकत की. मुंबई में गुरुवार की यह शाम सितारों से सजी नजर आई. सूरज बड़जात्या की खुशियों में शामिल होने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े नाम एक छत के नीचे जमा हुए. ग्रैंड सेलिब्रेशन में सलमान खान, आमिर खान, रानी मुखर्जी और रेखा जैसे सितारे शामिल हुए. सोशल मीडिया पर इस आलीशान पार्टी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं.

