Site icon Aaj Ki Baat

call salman khan most stylish, know what he said about playing villain


16 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

राम चरण की फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

साउथ सुपरस्टार राम चरण, RRR, मगधीरा, रंगस्थल जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद अब जल्द ही फिल्म पेद्दी ला रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है।

फिल्म रिलीज से पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राम चरण ने रैपिड फायर के कई बेहतरीन सवालों का मजेदार जवाब दिया है।

ऊपर दिए गए वीडियो में क्लिक कर देखिए राम चरण के रैपिड फायर राउंड के जवाब।

सवाल- पेड्डी के सेट पर हिडन कैमरा होता तो सबसे एंटरटेनिंग पर्सन कौन होता

राम चरण- बुच्ची बाबू, हमारा डायरेक्टर।

सवाल- आपको बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश स्टार कौन लगता है

राम चरण- सलमान खान, मोस्ट स्टाइलिश, वर्ल्ड का सबसे हैंडसम पर्सन भी।

सवाल- साउथ में सबसे डिसिप्लिन स्टार कौन है

राम चरण- मुझे लगता है कि मेरे पिता सबसे ज्यादा डिसिप्लिन हैं। लगभग 50 साल हो गए इंडस्ट्री में।

सवाल- अगर हाइपोथेटिकली किसी फिल्म में विलेन बनना हो, तो किस हीरो के अपोजिट मजा आएगा।

राम चरण- (हंसते हुए) हाइपोथेटिकली भी नहीं सोचूंगा मैं। मैं हमेशा इंस्पायरिंग रोल ही करूंगा।

सवाल- स्टारडम छोड़कर अगर आम जिंदगी जीने का मौका मिले, तो सबसे पहले क्या करेंगे।

राम चरण- फार्मिंग।

……………………………………..

राम चरण के भास्कर को दिए गए ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी पढ़िए-

राम चरण बोले- पेद्दी के लिए आमिर-सलमान से कॉन्फिडेंस मिला:डायरेक्टर मना करते हैं, लेकिन अपने स्टंट खुद करता हूं; सेट पर लगीं कई चोटें, पार्ट-1

सवाल- आपका डेडिकेशन दिख रहा है, हाथ पर चोटें भी हैं?

राम चरण- बहुत सारे गिफ्ट्स (चोटें) मिले हैं मुझे इस डेडिकेशन के लिए। (हंसते हुए) जब पहली बार ये सुना था, तब मुझे मालूम हुआ। इससे पहले सलमान खान और आमिर खान की फिल्म भी चली थीं दंगल और सुल्तान। हम बहुत कॉन्फिडेंट थे कि इस तरह की फिल्में चलती हैं। उनका शुक्रिया। जहां तक कुश्ती का सवाल है… पूरी खबर पढ़िए… ……………………………..

भास्कर इंटरव्यू राम चरण बोले- कभी राजनीति में नहीं आऊंगा: दो नांव पर सवार होना मुश्किल, सबसे बड़ा एंटरटेनर बनना है; हनुमान भक्त हैं, कहा- मेरा नाम ही हनुमान, पार्ट–2

सवाल- हनुमान जी के भक्त हैं, आप?

राम चरण- मेरे नाम ही हनुमान है, हनुमान मेरे लिए भाई, दोस्त, फादर, मेरे लिए सब कुछ हैं। सवाल- पिता की लीगेसी आगे बढ़ाने के लिए प्रेशर फील करते हैं?

राम चरण- फ्रैंकली कभी नहीं। हम लोग एंटरटेनमेंट फैमिली में पैदा हुए हैं। तो हमारे लिए ये कोई नई चीज नहीं थी। हम सिर्फ अच्छे काम के लिए तड़पते हैं, स्टारडम हमें.. पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Exit mobile version