Last Updated:
How To Remove LDL Cholesterol: गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दवा की जरूरत नहीं है. इसे आप लाइफस्टाइल में बदलाव से भी कर सकते हैं. इसके लिए हेल्दी फूड्स, वेट को मेंटेन रखना जरूरी है.

कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है, जो खून में मौजूद होता है. हालांकि शरीर के लिए थोड़ी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल जरूरी है, लेकिन अगर LDL या ‘बुरा’ कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ जाए तो यह धमनियों में जमा हो जाता है. इससे दिल की बीमारी, स्ट्रोक और अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए कोलेस्ट्रॉल को समय रहते कंट्रोल करना बहुत जरूरी है.
कोलेस्ट्रॉल को दवा से भी कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर से परामर्श के बिना इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अच्छी बात ये है कि कोलेस्ट्रॉल को लाइफस्टाइल और खान पान की आदतों से भी कंट्रोल किया जा सकता है, जो कि पूरी तरह से आपके कंट्रोल में होता है. यहां हम आपको ऐसे ही 4 तरीको को बता रहे हैं.
ट्रांस फैट से बचें
ट्रांस फैट अनहेल्दी फैट है जो प्रोसेस्ड फूड, फ्राइड आइटम और बेक्ड गुड्स में पाया जाता है. यह LDL बढ़ाता है और HDL ‘अच्छा’ कोलेस्ट्रॉल घटाता है. इससे हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ता है. ट्रांस फैट से बचने के लिए मार्जरीन, पेस्ट्री और बेक्ड गुड्स, माइक्रोवेव पॉपकॉर्न, फ्राइड फास्ट फूड,पिज्जा, नॉन-डेयरी कॉफी क्रीमर का सेवन कम से कम करें.
मोनोअनसैचुरेटेड फैट को अपनाएं
सभी वसा एक जैसी नहीं होती.अवोकाडो, ऑलिव ऑयल, बादाम, काजू, पेकान और ऑलिव्स में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट LDL घटाने और HDL बढ़ाने में मदद करता है. 2022 की एक स्टडी में पाया गया कि रोज एक अवोकाडो खाने से 6 महीनों में कुल कोलेस्ट्रॉल 2.9 mg/dL और LDL 2.5 mg/dL कम हुआ.
नियमित व्यायाम करें
शारीरिक गतिविधि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का सबसे असरदार तरीका है. एक्सरसाइज HDL बढ़ाती है और LDL व ट्राइग्लिसराइड्स घटाती है. सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम से तीव्र व्यायाम (जैसे वॉकिंग, स्विमिंग, जॉगिंग, साइक्लिंग) या 75 मिनट तेज व्यायाम, आप HIIT (High-Intensity Interval Training) भी कर सकते हैं. व्यायाम की तीव्रता अपने स्वास्थ्य और फिटनेस स्तर के अनुसार समायोजित करें.
हेल्दी वजन बनाए रखें
अत्यधिक वजन और मोटापा कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित करते हैं. अध्ययन बताते हैं कि अधिक वजन LDL बढ़ाता है. सिर्फ 5-10% वजन कम करने से LDL और ट्राइग्लिसराइड्स में कमी आती है. संतुलित और पोषक आहार के साथ नियमित व्यायाम अपनाएं. ये छोटे-छोटे बदलाव आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करेंगे और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करेंगे.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.