Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ एक्टर नहीं देख पा रहा अपनी ही फिल्म, टिकट खरीदने के नहीं पैसे, पूरे महीने में कमा पाता है सिर्फ ₹2500

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ एक्टर नहीं देख पा रहा अपनी ही फिल्म, टिकट खरीदने के नहीं पैसे, पूरे महीने में कमा पाता है सिर्फ ₹2500


Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म में नजर आया एक असली ऑटो ड्राइवर अपनी ही मूवी नहीं देख पाया. उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर 2’ के टिकट काफी महंगे हैं. हर टिकट की कीमत करीबन 500 रुपये है. इस हिसाब से पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने में करीब 2,500 रुपये खर्च होंगे, जो उसकी आर्थिक स्थिति के लिए मुश्किल है. उनके बच्चे उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन वह फिलहाल उन्हें फिल्म नहीं दिखा सके.

ख़बरें फटाफट

 'धुरंधर' एक्टर नहीं देख पा रहा अपनी ही फिल्म, टिकट खरीदने के नहीं पैसेZoom

‘धुरंधर 2’ बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसी के साथ यह साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई थी. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. पहले पार्ट की इस बड़ी सफलता के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे, जो 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रूप में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज होते ही फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और शानदार ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

फिल्म में जहां रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस की चर्चा हो रही है, वहीं एक छोटा-सा किरदार निभाने वाला शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह शख्स फिल्म के आखिरी सीन में ऑटो चलाते हुए नजर आता है, लेकिन खास बात यह है कि वह असल जिंदगी में भी एक ऑटो ड्राइवर है.
‘धुरंधर 2’ में नजर आया ड्राइवर.

‘धुरंधर 2’ में दिखे ऑटो ड्राइवर का छलका दर्द

हाल ही में इस ऑटो ड्राइवर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी सच्चाई और मजबूरी को खुलकर साझा किया. वो कहते हैं कि वो अभी तक अपनी ही फिल्म नहीं देख पाए हैं. इस बारे में आगे बात करते हुए और इसकी वजह बताते हुए वो कहते हैं कि फिल्म के टिकट इस समय काफी महंगे हैं. उनके मुताबिक, एक टिकट की कीमत करीब 500 रुपये है और उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं. ऐसे में पूरी फैमिली के साथ फिल्म देखने का खर्च लगभग 2,500 रुपये हो जाता है, जो उनके लिए फिलहाल संभव नहीं है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *