Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कोहराम, 19वें दिन भी फिल्म पर हुई नोटों की बारिश, सुपर से ऊपर है टोटल कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कोहराम, 19वें दिन भी फिल्म पर हुई नोटों की बारिश, सुपर से ऊपर है टोटल कमाई


Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही इस फिल्म ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर ने तीसरे सोमवार को भी शानदार पकड़ बनाए रखी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1020 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज और फिल्म की जबरदस्त कामयाबी इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना चुकी है.

ख़बरें फटाफट

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का कोहराम, 19वें दिन भी फिल्म पर हुई नोटों की बारिश Zoom

साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई ‘धुरंधर 2’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार को भी शानदार पकड़ बनाए रखी है. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर पहले ही इतिहास रच चुकी है और अब भी इसकी कमाई की रफ्तार थम नहीं रही है. जानिए 19वें दिन आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी में इस फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल भारतीय कमाई अब 1023.77 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. कमाल की बात है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है.

1600 करोड़ के पार हुआ ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने तीसरे वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दर्ज की. शुक्रवार को 21.55 करोड़ की कमाई के साथ कलेक्शन में 27 फीसदी की बढ़त देखी गई. शनिवार और रविवार को भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे फिल्म ने 25.65 करोड़ और 28.75 करोड़ का शानदार कारोबार किया. हालांकि, सोमवार को वर्किंग डे होने के कारण कमाई में मामूली गिरावट आई, लेकिन फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है. महज 18 दिनों के भीतर ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *