e library in ara sadar hospital for doctors nursing staff treatment will be accurate in bhojpur

e library in ara sadar hospital for doctors nursing staff treatment will be accurate in bhojpur


Last Updated:

Bhojpur Sadar Hospital e-library: भोजपुर का आरा सदर अस्पताल अब पूरी तरह हाईटेक होने जा रहा है. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए परिसर में 24×7 अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी की शुरुआत की जा रही है. जहां एक क्लिक पर हजारों डिजिटल जर्नल और ई-बुक्स उपलब्ध होंगे. नई तकनीक और शोध के जरिए अब मरीजों को और भी सटीक व आधुनिक इलाज मिल सकेगा. जानिए क्या है इस प्रोजेक्ट की पूरी तैयारी.

ख़बरें फटाफट

आरा: बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक और आधुनिकता का समावेश तेजी से हो रहा है. इसी कड़ी में भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है. अब यहां के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मोटी-मोटी किताबों के पन्ने नहीं पलटने होंगे. बल्कि एक क्लिक पर दुनिया भर की चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध होगी. अस्पताल प्रशासन जल्द ही परिसर में अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी सेवा शुरू करने जा रहा है.

क्या है ई-लाइब्रेरी का कॉन्सेप्ट?
जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के दिशा-निर्देश में तैयार की जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यक्षमता में सुधार लाना है. ई-लाइब्रेरी के माध्यम से डॉक्टरों, जीएनएम और एएनएम स्टाफ को हजारों डिजिटल जर्नल, ई-बुक्स और लेटेस्ट शोध पत्रों तक सीधी पहुंच मिलेगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सुविधा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी. जिससे इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान भी डॉक्टर किसी जटिल मामले में तुरंत अपडेटेड जानकारी ले सकेंगे.

ई-रिसोर्स सेंटर और डिजिटल सुविधाएं
योजना के तहत अस्पताल परिसर में एक आधुनिक ई-रिसोर्स सेंटर विकसित किया जा रहा है. यह सेंटर हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर और ऑडियो-विजुअल सुविधाओं से लैस होगा. यहां एक विशेष कक्ष बनाया जाएगा. जहां स्वास्थ्य कर्मी ट्रेनिंग ले सकेंगे. सेमिनार आयोजित कर सकेंगे. अपना शोध कार्य पूरा कर सकेंगे. इसके अलावा अस्पताल को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में वेब ओपीडी और कैशलेस सेवाओं को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है.

सटीक इलाज और बेहतर परिणाम
अस्पताल प्रबंधक शशिकांत ने बताया कि इस योजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार है. तकनीकी संसाधनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी शुरू होने से हर विभाग से जुड़े नोट्स और किताबें डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेंगी. इससे डॉक्टरों को क्लिनिकल निर्णय लेने में मदद मिलेगी. जिससे इलाज अधिक सटीक और प्रभावी होगा. आरा सदर अस्पताल में ई-लाइब्रेरी की यह पहल न केवल स्वास्थ्य कर्मियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगी. बल्कि इसका सबसे बड़ा लाभ उन मरीजों को मिलेगा. जिन्हें अब अपने ही शहर में वैश्विक स्तर की चिकित्सा जानकारी के आधार पर आधुनिक इलाज मिल सकेगा.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *