- Hindi News
- Business
- Gold Surges ₹300 To ₹1.56 Lakh; Silver Jumps ₹5000 To ₹2.54 Lakh
नई दिल्ली7 दिन पहले
- कॉपी लिंक
सोने और चांदी में आज यानी 17 मार्च को मामूली बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी ₹4 हजार बढ़कर ₹2.52 लाख पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹46 बढ़कर ₹1.56 लाख पर पहुंच गया है।
सोना इस साल ₹23 हजार और चांदी ₹24 हजार महंगी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.56 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 22 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 22 हजार रुपए महंगी हुई है।
अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार
जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी:
- मिडिल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर से उछलती हैं तो सोने-चांदी में दोबारा तेजी आ सकती है।
- अमेरिकी डेटा: अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं तो डॉलर मजबूत होगा और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
ईरान जंग के बाद से सोना करीब 4 हजार, चांदी 14 हजार सस्ती
| तारीख | सोना (प्रति 10 ग्राम) | चांदी (प्रति 1 KG) |
| 17-मार्च-26 | ₹1,55,668 | ₹2,52,340 |
| 16-मार्च-26 | ₹1,55,714 | ₹2,48,711 |
| 15-मार्च-26 | रविवार (बंद) | रविवार (बंद) |
| 14-मार्च-26 | शनिवार (बंद) | शनिवार (बंद) |
| 13-मार्च-26 | ₹1,58,399 | ₹2,60,488 |
| 12-मार्च-26 | ₹1,60,303 | ₹2,68,301 |
| 11-मार्च-26 | ₹1,60,230 | ₹2,66,010 |
| 10-मार्च-26 | ₹1,60,188 | ₹2,70,944 |
| 09-मार्च-26 | ₹1,58,674 | ₹2,60,056 |
| 08-मार्च-26 | रविवार (बंद) | रविवार (बंद) |
| 07-मार्च-26 | शनिवार (बंद) | शनिवार (बंद) |
| 06-मार्च-26 | ₹1,58,751 | ₹2,60,723 |
| 05-मार्च-26 | ₹1,60,586 | ₹2,64,212 |
| 04-मार्च-26 | ₹1,62,548 | ₹2,71,347 |
| 03-मार्च-26 | मार्केट हॉलिडे | मार्केट हॉलिडे |
| 02-मार्च-26 | ₹1,67,471 | ₹2,89,848 |
| 01-मार्च-26 | रविवार (बंद) | रविवार (बंद) |
| 28-फरवरी-26 | शनिवार (बंद) | शनिवार (बंद) |
| 27-फरवरी-26 | ₹1,59,097 | ₹2,66,700 |
एक्सपर्ट की राय: क्या अभी सोना खरीदना सही है?
एक्सपर्ट्स के इनुसार, रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना फिलहाल ‘करेक्शन फेज’ (कीमतों में सुधार) में है। शॉर्ट टर्म में मोमेंटम थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी का रुझान बरकरार है। ऐसे में निवेशक सोने में थोड़ा-थोड़ा करके निवेश कर सकते हैं।
