Great Doctor Saved Patient Life while he survive own heart attack | hearoic act of surgeon : वो महान डॉक्टर, हार्ट अटैक का शिकार होकर भी नहीं छोड़ा ऑप

Great Doctor Saved Patient Life while he survive own heart attack | hearoic act of surgeon : वो महान डॉक्टर, हार्ट अटैक का शिकार होकर भी नहीं छोड़ा ऑप


Last Updated:

Doctor Who Operate Patient while he heart attack: डॉक्टर को यूं ही नहीं भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. यह एक ऐसी घटना है जिसमें मौत को सामने देख भी इस मसीहा डॉक्टर के हाथ नहीं कांपे. डॉक्टर जब एक मरीज की ब्रेन सर्जरी कर रहे थे तभी उन्हें भी हार्ट अटैक आ गया.सभी ने कहा आपको तत्काल एंजियोप्लास्टी की जरूरत है. आप इसे छोड़ दीजिए लेकिन वो डॉक्टर नहीं माने. सीने में दर्द के तूफान के बीच मरीज की जिंदगी बचाकर ही दम लिया. आज इस लेख में हम आपको इस मसीहा डॉक्टर के बारे में बताएंगे.

फरिश्ता हो तो ऐसा! खुद को आया हार्ट अटैक, लेकिन बीच में नहीं छोड़ा ऑपरेशन Zoom

डॉक्टर क्लाउडियो विटाले की महान कहानी. AI Photo

Great Doctor Claudio Vitale: वो दिमाग का ऑपरेशन करने में दुनिया में मशहूर हो चुके थे. एक दिन वे नियमित दिनचर्या के तहत ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज के ब्रेन का ऑपरेशन कर रहे थे. मरीज का ब्रेन खुल चुका था. इसी बीच सर्जन को सीने में दर्द का तूफान उठा. सर्जन समझ गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. वहां मौजूद अन्य सहयोगी उन्हें वहां से ले जाकर तत्काल एंजियोप्लास्टी करना चाहते थे लेकिन सर्जन मुख्य चिकत्सक थे और वे अड़ गए. कहा-जब तक इस मरीज की ब्रेन सर्जरी कंपलीट नहीं होगी, मैं इसे छोड़ कर नहीं जाउंगा. जरा इस स्थिति के बारे में कल्पना कीजिए. यह ऐसी जटिल स्थिति थी कि इसमें कुछ भी हो सकता था. हो सकता था कि इसमें डॉक्टर और मरीज दोनो की जान जा सकती थी. लेकिन इस डॉक्टर की कर्मठता के आगे सब कुछ ठीक रहा. मरीज का ऑपरेशन भी हो गया और डॉक्टर भी बच गए. यह कहानी है इटली के महान डॉक्टर क्लाउडियो विटाले की. आइए जानते हैं उस डॉक्टर की पूरी कहानी.

कौन थे डॉक्टर
यह कहानी है 2009 की. इटली के ने मशहूर न्यूरोसर्जन 59 साल के क्लाउडियो विटाले इटली में नेपल्स के कार्डारेली अस्पताल में एक मरीज के दिमाग का ट्यूमर निकालने के लिए ऑपरेशन कर रहे थे. ब्रेन की सर्जरी वैसे ही बेहद जटिल होती है, इसमें भी अगर ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी हो तो समझा जा सकता है कि यह कितनी जटिल स्थिति हो सकती है. अचानक डॉ. क्लाउडियो विटाले के सीने में तेज दर्द हुआ. उन्हें हार्ट अटैक आ गया. वहां उनके सहयोगियों ने कहा कि आप इस सर्जरी को छोड़ दीजिए. विटाले ने ऐसा करने से इनकार कर दिया वे तब तक ऑपरेशन करते रहे जब तक कि ऑपरेशन पूरी तरह कंपलीट नहीं हो गया. डॉ. विटाले जानते थे कि यदि ऑपरेशन उस नाजुक मोड़ पर रोका गया, तो मरीज की जान जा सकती थी. उन्होंने अपना दर्द सहते हुए और यह जानते हुए कि उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है, करीब आधे घंटे तक सर्जरी जारी रखी और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *