Hybrid Engine, 31 Safety Features; Starts ₹10.29 Lakh

Hybrid Engine, 31 Safety Features; Starts ₹10.29 Lakh


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Renault Duster 3rd Gen Launch: Hybrid Engine, 31 Safety Features; Starts ₹10.29 Lakh

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेनो इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV ‘डस्टर’ का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में 18.49 लाख रुपए तक जाती है।

कंपनी ने नई डस्टर को R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। नई डस्टर न सिर्फ लुक में ज्यादा मस्कुलर हो गई है, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है।

कार में गूगल OS के साथ टच स्क्रीन, 700 लीटर का बूट स्पेस, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, 6 एयरबैग के साथ 31 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 17 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) भी मिलेगा।

तीन साल बाद वापसी, दिवाली पर मिलेगा हाइब्रिड

साल 2012 में पहली बार लॉन्च हुई डस्टर ने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी, जिसे 2022 में डिस्कंटीन्यू किया गया था। अब 3 साल बाद इसकी भारत में एंट्री हुई है। कंपनी ने 27 जनवरी को इसे नए डिजाइन के साथ रिवील किया था।

इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड दिवाली के आसपास मिलेगा। ये हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर को टक्कर देगी।

एक्सटीरियर: Y-शेप्ड हेडलैंप्स और 18-इंच के अलॉय व्हील्स

न्यू जनरेशन डस्टर को CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म को डेसिया, रेनो और निसान ने मिलकर डेवलप किया है। नई डस्टर का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले मॉडल डेसिया से इन्सपायर्ड है।

फ्रंट प्रोफाइल: चौकोर LED हेडलाइट्स और ग्रिल पर बड़े अक्षरों में लिखी ‘DUSTER’ ब्रांडिंग इसे अग्रेसिव रोड प्रेजेंस देती है। वर्टिकल एयर इन्लेट्स के साथ नए डिजाइन के फ्रंट बंपर और स्किड्स प्लेट्स हैं। बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट और पिक्सल जैसी दिखने वाली फॉग लैंप्स दी गई हैं।

साइड प्रोफाइल: इसमें 18-इंच के नए अलॉय व्हील और मोटी बॉडी क्लैडिंग, चौकोर व्हील आर्क दी गई है, जो इसे एक दमदार ऑफ-रोडर लुक देती है। कार 5 और 7 सीटों के ऑप्शन के साथ आएगी।

रियर प्रोफाइल: पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और स्किड प्लेट दी गई है। इसकी लेंथ मौजूदा मॉडल से बढ़ाकर 4340mm की गई है, वहीं व्हीलबेस घटाकर 2,657mm किया है।

इंटीरियर: 10.1 इंच की टचस्क्रीन और डबल-लेयर डैशबोर्ड

नई डस्टर में डबल-लेयर डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें हल्के और डार्क ब्लैक शेड्स हैं। सेंटर कंसोल ड्राइवर की ओर थोड़ा झुका हुआ है। हायर वैरिएंट में दो डिजिटल स्क्रीन मिलेंगी। इसमें ड्राइवर के लिए 7 इंच की स्क्रीन और इंफोटेनमेंट के लिए गूगल OS के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन शामिल है। सेंटर AC वेंट के नीचे एक हॉरिजोंटल पैनल में कई बटन मिलते हैं, जो इंफोटेनमेंट और HVC सिस्टम को कंट्रोल करते हैं।

एक 12V पावर सॉकेट और USB आउटलेट को नीचे की ओर प्लेस किया गया है। ऐसा लगता है कि मैनुअल गियरबॉक्स से लैस डस्टर का गियर लीवर मौजूदा रेनॉल्ट मॉडल से लिया गया है और यह भारत में काइगर और ट्राइबर के समान दिखता है। हायर वैरिएंट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किग ब्रेक भी मिलता है। तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भारी दिखता है और इसमें इंफोटेनमेंट, टेलीफोनी और क्रूज कंट्रोल के लिए बटन हैं।

टॉप-स्पेक डस्टर के फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोलऔर 6 स्पीकर के साथ एक आर्कमिस 3D साउंड सिस्टम शामिल होगा। नई डस्टर में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सहित ADAS जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे।

परफॉर्मेंस: हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3 इंजन ऑप्शन

नई रेनो डस्टर में 3 इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें एक माइल्ड हाइब्रिड के साथ 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

वहीं दूसरा, 1-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।

वहीं तीसरा, 1.8 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी है, जो 8 स्पीड DHT ट्रांसमिशन के साथ आएगा। दिवाली 2026 तक लॉन्च होने वाले इस वर्जन में 1.4kWh की बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। इसका कुल सिस्टम आउटपुट 160hp होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *