Aaj Ki Baat

Indian Markets Tumble | Nifty Falls, FMCG Stocks Dip


नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को 700 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों (0.79%) की गिरावट है, ये 24,400 के स्तर से नीचे आ गया है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है।

एशियन मार्केट में गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6377 -11 -0.07%
निक्केई (जापान) 59569 211 0.35%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26137 -350 -1.32%

21 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में गिरावट रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49149 -293 0.59%
नैस्डैक 24260 -144 0.59%
S&P 500 7064 -45 0.63%

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बाजार से पैसा निकाला और करीब ₹1,919 करोड़ के शेयर बेचे। इससे पहले सोमवार को भी उन्होंने ₹1,060 करोड़ की बिकवाली की थी। हालिया बिकवाली ने पिछले हफ्ते के उन तीन दिनों की बढ़त को खत्म कर दिया है, जब उन्होंने बाजार में ₹1,731 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की थी।

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

मंगलवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 21 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 753 अंक (0.96%) चढ़कर 79,273 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 212 अंक (0.87%) बढ़कर 24,577 पर आ गया। कारोबार में निफ्टी FMCG और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि फार्मा में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।



Source link

Exit mobile version