Jeep Meridian Track Edition Launched: 4×4, Level-2 ADAS

Jeep Meridian Track Edition Launched: 4×4, Level-2 ADAS


नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जीप इंडिया ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर प्रीमियम SUV मेरिडियन का स्पेशल ट्रैक एडिशन भारत में लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड-रन मॉडल है, जिसे मेरिडियन के टॉप-स्पेक ‘ओवरलैंड’ ट्रिम पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।

कार में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच की स्क्रीन और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन को 4×2 और 4×4 दोनों वैरिएंट्स में उतारा गया है। जीप मेरिडियन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, MG ग्लोस्टर और एमजी मेजेस्टर से है।

कीमत और बुकिंग: स्टैंडर्ड मॉडल से ₹34,000 महंगा

जीप मेरिडियन ट्रैक एडिशन के 4×2 ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत ₹35.95 लाख है, जबकि इसके 4×4 ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत ₹37.82 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह अपने बेस मॉडल ओवरलैंड से करीब ₹34,000 महंगा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दी है। आपको एक्स-शोरूम कीमत के अलावा 9,200 रुपए का AXS पैक भी लेना होगा।

एक्सटीरियर: पियानो ब्लैक फिनिश और नए डिकल्स

एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो ट्रैक एडिशन में कई जगह ‘पियानो ब्लैक’ टच दिया गया है। कार की फ्रंट ग्रिल, बैज और बाहरी मोल्डिंग्स पर ब्लैक फिनिश मिलती है। इसके बोनट पर एक नया डिकल (ग्राफिक) दिया गया है और टेलगेट (पीछे के दरवाजे) पर ‘ट्रेक एडिशन’ की बैजिंग दी गई है, जो इसे स्पेशल पहचान देती है। बाकी प्रोफाइल स्टैंडर्ड मेरिडियन जैसी ही मस्कुलर और प्रीमियम है।

इंटीरियर: प्रीमियम सुएड फैब्रिक और खास स्टिचिंग

कैबिन के अंदर काफी बदलाव किए गए हैं। डैशबोर्ड पर अब कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ नया प्रीमियम ‘सुएड’ ट्रिम मिलता है। सीटों पर डुअल-टोन लेदरेट और सुएड अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें क्विल्टेड स्टिचिंग दी गई है।

कैबिन में ‘डार्क एस्प्रेसो’ एक्सेंट और पियानो ब्लैक बेजल्स मिलते हैं। इसके अलावा फ्लोर मैट्स और डैशबोर्ड पर भी ‘ट्रैक एडिशन’ लिखा गया है। स्टीयरिंग व्हील को ‘कॉर्टिना’ लेदर से रैप किया गया है।

फीचर्स: 10.1 इंच की स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ

फीचर्स के मामले में यह ओवरलैंड ट्रिम जैसा ही है। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ), 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एल्पाइन ऑडियो सिस्टम मिलता है।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और मेरिडियन की नई ‘स्लाइडिंग’ मिडिल रो फंक्शन की सुविधा भी इसमें दी गई है।

परफॉरमेंस: 2.0-लीटर डीजल इंजन और 9-स्पीड गियरबॉक्स

मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं है। इसमें वही भरोसेमंद 2.0-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन मिलता है जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

जीप इस मॉडल के साथ ‘जीप कॉन्फिडेंस 7’ प्रोग्राम भी दे रही है, जिसमें 7 साल की वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और मेंटेनेंस पैकेज शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS से लैस

सुरक्षा के लिए ट्रैक एडिशन में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। इसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा डिस्क ब्रेक, मल्टीपल एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स कार को सुरक्षित बनाते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *