Last Updated:
बॉलीवुड और तमिल बॉक्स ऑफिस पर दो सबसे चर्चित फिल्में बनी हुई हैं. एक साथ रिलीज इन दिनों फिल्मों का नाम ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ हैं. ‘करुप्पु’ की रिलीज के साथ ही साउथ सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता देखने को मिल रही है. जबकि ‘पति पत्नी और वो दो’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ते दिन के साथ तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है.
सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर माइथोलॉजिकल ड्रामा ‘करुप्पु’ को पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. दोनों ही फिल्मों के सोमवार के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन करुप्पु ने पति पत्नी और वो दो के मुकाबले 4 गुना से ज्यादा कमाई की है. (फाइल फोटो)
पहले बात करते हैं तृषा कृष्णनन और सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ की. फिल्म ने शुक्रवार को शानदार ओपनिंग की और वीकेंड पर इसका कलेक्शन और बढ़ गया. पहले वीकडे यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद वर्ल्डवाइड 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. (फाइल फोटो)
सैकनिल्क के मुताबिक, चौथे दिन करुप्पु ने भारत में 5,947 शोज में 14.30 करोड़ रुपये नेट कमाए. तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म ने तमिल वर्जन से 12.10 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
रविवार के 28.35 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तुलना में फिल्म की कमाई में 49.6 फीसदी की गिरावट आई. अब तक ‘करुप्पु’ की इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 95.30 करोड़ रुपये और नेट कमाई 82.30 करोड़ रुपये हो गई है. (फाइल फोटो)
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने चौथे दिन 4 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे ओवरसीज ग्रॉस 46 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह ‘करुप्पु’ की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 141.30 करोड़ रुपये पहुंच गई है. (फाइल फोटो)
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने चौथे दिन 4 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे ओवरसीज ग्रॉस 46 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह ‘करुप्पु’ की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 141.30 करोड़ रुपये पहुंच गई है. (फाइल फोटो)
वहीं, बात करें ‘पति पत्नी और वो दो’ के कलेक्शन की तो पहले वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में 58.1% की गिरावट आई. मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. शनिवार और रविवार को 5.75 करोड़ और 7.75 करोड़ रुपये कमाए. (फाइल फोटो)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने 5,563 शोज में 3.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 24.84 करोड़ रुपये और इंडिया नेट कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये हो गया है. (फाइल फोटो)
ओवरसीज मार्केट में आयुष्मान स्टारर ने चौथे दिन 0.75 करोड़ रुपये कमाए. ओवरसीज ग्रॉस अब 4 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 28.84 करोड़ रुपये पहुंच गई है. (फाइल फोटो)

