Maharashtra TET Exam 2026 Applications Open

Maharashtra TET Exam 2026 Applications Open


37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Maharashtra TET Exam 2026 Applications Open

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र TET एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में 14 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…

1. महाराष्ट्र TET एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू, 21 जून को एग्जाम

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। उम्मीदवार महाराष्ट्र टीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट mahatet.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा 21 जून को दो सेशन में आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र टीईटी पास करना सभी प्रबंधन और बोर्ड के अंतर्गत सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त और स्थायी रूप से गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 9 जून से उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 21 जून तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पेपर का नाम क्वालिफिकेशन
पेपर 1 12वीं पास, डीएड या बीएड की डिग्री
पेपर 2 12वीं पास या ग्रेजुएशन की डिग्री, डीएड या बीएड की डिग्री
पेपर – 1 और 2 डीएड या बीएड की डिग्री, 12वीं पास या ग्रेजुएशन

एग्जाम शेड्यूल :

पेपर डेट टाइम ड्यूरेशन
पेपर I (कक्षा 1-5) 21 जून, 2026 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ढाई घंटे
पेपर II (कक्षा 6-8) 21 जून, 2026 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक ढाई घंटे

कैटेगरी वाइस फीस :

कैटेगरी का नाम पेपर 1 या 2 के लिए फीस पेपर 1 और 2 के लिए फीस
एससी, एसटी 700 रुपए 900 रुपए
दिव्यांग 700 रुपए 900 रुपए
ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एसईबीसी, ओपन 1000 रुपए 1200 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

  • क्वेश्वन टाइप : एमसीक्यू
  • सही उत्तर के लिए मिलेगा : 1 अंक
  • क्ववेश्चन नंबर : 150
  • निगेटिव मार्किंग : नहीं

पेपर – 1

सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी 30 30
लैंग्वेज – 1 30 30
लैंग्वेज – 2 30 30
मैथ्स 30 30
एनवायरोमेंटल स्टडीज 30 30
टोटल 150 150

पेपर – 2 :

सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी 30 30
लैंग्वेज – 1 30 30
लैंग्वेज – 2 30 30
मैथ्स एंड साइंस या सोशल साइंस 30 30
टोटल 150 150

इन लैंग्वेज में होगी एग्जाम :

  • मराठी
  • अंग्रेजी
  • उर्दू
  • बंगाली
  • गुजराती
  • तेलुगु
  • सिंधी
  • कन्नड़
  • हिंदी

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.mscepune.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, महाराष्ट्र टीईटी 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 भर्ती, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा

नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की पोस्टिंग इंडिया या विदेश में हो सकती है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
कंप्यूटर साइंस एंड आईटी 168
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 25
डाटा साइंस एंड एआई 50
टोटल 243

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार, बीई, बीटेक, एमएससी या एमसीए की डिग्री।
  • साल 2024, 2025, 2026 का वैलिड गेट स्कोर होना चाहिए।

एज लिमिट :

पद के अनुसार अधिकतम 30 – 45 साल

सैलरी :

56,100 – Rs. 1,77,500 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • गेट स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

फीस :

  • जनरल, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि:शुल्क

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर advertisement “NIC/SCB/2026/1 पर क्लिक करें।
  • Register a new user लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद लॉगिन के माध्यम से फॉर्म भरें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में भर्ती, एज लिमिट 40 साल

राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी ने जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, स्टाफ नर्स, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर, जूनियर टेक्नीशियन समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट rgnau.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट :

  • 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा, संबंधित क्षेत्र में/बीएससी या समकक्ष डिग्री।
  • कंप्यूटर एप्लिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स, रिपेयरिंग एंड मेंटेनेंस में 5 साल का अनुभव।

जूनियर अकाउंट ऑफिसर :

  • कॉमर्स में बैचलर डिग्री या बीबीए (फाइनेंस) या एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री।
  • संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव।

फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर :

फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री। साथ में 5 साल स्पोर्ट्स एंड गेम्स/स्विमिंग/हॉकी/जिम्नास्टिक्स/वॉलीबॉल/बैडमिंटन/वेटलिफ्टिंग/टेनिस/टेबल टेनिस आदि यूनिवर्सिटी या स्टेट या नेशनल लेवल पर खेल का अनुभव हो।

स्टाफ नर्स :

इंटरमीडिएट या सीनियर/हायर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष योग्यता के साथ जनरल नर्सिंग और मिडवाइफ का 3 साल का कोर्स किया हो।

सिक्योरिटी इंस्पेक्टर :

बैचलर डिग्री के साथ संबंधित फील्ड में 3 साल का अनुभव।

जूनियर टेक्नीशियन :

साइंस में बैचलर डिग्री (B.SC) या समकक्ष योग्यता या 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा। साथ में 2 साल का अनुभव।

एज लिमिट :

पद के अनुसार अधिकतम 30-40 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू

सैलरी :

35,000 – 60,000 रुपए प्रति माह

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rgnau.ac.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करे।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. ओडिशा पुलिस में 800 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 30 मार्च

ओडिशा पुलिस में 800 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च तय की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। सभी भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएंगी।

रेंज वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

पुलिस रेंज का नाम पदों की संख्या
पुलिस कमिश्नोरेट, भूवनेश्वर – कटक 106
सेंट्रल रेंज – कटक 152
ईस्टर्न रेंज, बालासौर 90
नॉर्थ सेंट्रल रेंज, तालचर 61
नॉदर्न रेंज – संबलपुर 95
वेस्टर्न रेंज – राउरकेला 85
साउदर्न रेंज – ब्रहमपुर 92
साउथ वेस्टर्न रेंज – कोरापुट 119
टोटल 800

योग्यता :

  • उम्मीदवार ओडिशा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उसे ओडिया भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए।
  • उसका रोजगार रिकॉर्ड साफ-सुथरा (बेदाग) होना चाहिए।
  • उसे किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया हो।
  • नौकरी करते हुए किसी गंभीर विभागीय कार्रवाई में दोषी न पाया गया हो।
  • यदि वह विवाहित है, तो उसकी एक से अधिक पत्नियां नहीं होनी चाहिए।
  • उसने ओडिशा पुलिस में एएसआई/एसआर/इंस्पेक्टर के पद पर काम किया हो।
  • रिटायरमेंट से पहले उसके लगातार 60 महीनों तक बहुत अच्छा या अच्छा सीसीआर/पीएआर (कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट) होना चाहिए।
  • रिटायरमेंट से पहले उसे अपना सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 65 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

गवर्नमेंट ऑफ ओडिशा फायनेंस डिपार्टमेंट मेमो के अनुसार

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट
  • फिजिकल टेस्ट
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट police.odisha.gov.in पर जाएं।
  • SPO रिक्रूटमेंट 2026 एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। फॉर्म को स्पीड पोस्ट के जरिये भेजें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 भर्ती; SSB में SI की 51 वैकेंसी, झारखंड में डिप्टी कलेक्टर की 45 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 पदों पर भर्ती, SSB में सब इंस्पेक्टर की 51 वैकेंसी की। साथ ही झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 45 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *