Site icon Aaj Ki Baat

Motivational movies on Netflix in Hindi: जोश और जुनून से भर देंगी ये 5 मोटिवेशनल फिल्में, सारी हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद, 1 ने रचा इतिहास

Motivational movies on Netflix in Hindi: जोश और जुनून से भर देंगी ये 5 मोटिवेशनल फिल्में, सारी हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद, 1 ने रचा इतिहास


Last Updated:

जिंदगी में कुछ बनना हो, कुछ हासिल करना हो, तो हमें किसी एक सपोर्ट की जरूरत पड़ती है. कई बार तो हमारी जिंदगी में ऐसा वक्त आता है, जब किसी की एक छोटी सी प्रेरणा भी हमारा रास्ता आसान कर देती हैं. बॉलीवुड में इस तरह की कई मोटिवेशनल फिल्में भी बनाई गई है, जो आपको मोटिवेट करे और सपनों को पूरा करने का हौसला देती हैं.

ख़बरें फटाफट

फिल्में जो हैं मोटिवेशन का फुल डोज

नई दिल्ली. कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो पुरानी होने के बाद भी लोग उन्हें भूल नहीं पाते. खासकर जिनसे आपको कोई ऐसा मैसेज मिले, जो आपके जीवन में काम आए. ऐसी ही 5 फिल्में नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं. ये 5 दमदार मोटिवेशनल फिल्में कई बार आपको टूटने से बचाती हैं, तो कई बार आपका मार्गदर्शन करती हैं. आइए जानते हैं मेहनत, संघर्ष और सफलता का असली मतलब सिखाने वाली इन 5 फिल्मों के बारे में.

इनमें पहली है, शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’. ये फिल्म बॉलीवुड की स्पोर्ट्स और मोटिवेशनल फिल्मों की शान है. कबीर खान का किरदार में शाहरुख खान ने जान फूंक दी थी. जो भारतीय महिला हॉकी टीम को ट्रेन करता है. आपसी मतभेद, समाज की सोच और कई मुश्किलों के बावजूद कबीर अपनी टीम को जीतने की प्रेरणा देता है.

खूब जमी थी अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी

दूसरी है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘गुरु’. फिल्म दिखाया है कि सपना देखने वाले की कभी हार नहीं होती. एक छोटे से शहर से निकलकर कैसे गुरु इतना बड़ा सपना कर लेता है और बड़ा व्यापारी बन जाता है. ये फिल्म लोगों को मोटिवेट करती है. संघर्ष, महत्वाकांक्षा और हार न मानने का जज्बा फिल्म को देखकर और बढ़ जाता है.

खूब जमी थी अभिषेक-ऐश की जोड़ी

अमिताभ-रानी ने जीता था दिल

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ भी इसी तरह की फिल्म है. ये फिल्म आपको कहीं कहीं भावुक करती है, तो कहीं बेहद प्रेरणादायक भी है. न देख सकती है और सुन सकती है , ऐसी लड़की जिसे टीचर की वजह से आगे बढ़नेस में मदद मिलती है. अमिताभ और रानी मुखर्जी के रोल को तो लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं.

पति पत्नी के रिश्ते को मजबूती देती हैं फिल्म

इसके अलावा वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की’सुई धागा’ में भी अलग तरह की कहानी दिखाई गई है. एक पत्नी हर हाल में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. एक आम आदमी, जो नौकरी में अपमान झेलने के बाद भी खुद के लिए एक मुकाम बनाता है और पत्नी उसका सहारा बनती है. रिश्तों को मजबूती देने वाली ये एक मोटिवेशन फिल्म है, जो खास मैसेज भी देती है.

फिल्म देखकर रो पड़े थे लोग

बता दें कि आमिर खान की ‘दंगल’ में भी एक खास मैसेज है. अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी छोरे या छोरी की जरूरत नहीं होती, बल्कि जज्बे की जरूरत होती है, ये फिल्म में बखूबी दिखाया था. समाज की सोच और तमाम चुनौतियों के बावजूद बेटियों के जंग कहानी ने इतिहास रच दिया था. मेहनत, अनुशासन और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है, ये फिल्म में बखूबी दिखाया है.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

Exit mobile version