Site icon Aaj Ki Baat

Mouni Roy & Suraj Nambiar Instagram Follow Back Update


52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौनी और सूरज ने शादी के तुरंत बाद फरवरी 2022 में साथ मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का एक एजुकेशनल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था।

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।

पहले नोटिस किया गया था कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे। हालांकि, अब दोनों फिर से एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं।

मौनी ने अपनी शादी की तस्वीरें और सूरज के साथ पुराने पोस्ट भी अकाउंट से नहीं हटाए हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी शादी और पुराने पलों की कई तस्वीरें मौजूद हैं। वहीं, सूरज के प्रोफाइल पर मौनी से जुड़ी सिर्फ एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें उनका चेहरा नजर नहीं आता।

इंस्टाग्राम पर मौनी और सूरज एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।

गुरुवार को अलग होने की घोषणा की थी

गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया था कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं।

मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था,

हमें दुख है कि मीडिया के कुछ लोगों ने हमारी निजी जिंदगी में बेवजह और जरूरत से ज्यादा दखल दिया है। हम यह कहना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और इस समय को शांति और समझदारी के साथ निजी तौर पर संभाल रहे हैं। हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी कहानियां और गलत बातें फैलाई गई हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखातीं। काफी सोच-विचार के बाद हमने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।

नोट में आगे कहा गया था,

इस समय हम इस दौर को शांति और निजी तरीके से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को हमेशा संभालकर रखने की कोशिश करेंगे। हम आप सभी की समझ, हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और इस समय में मिले लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। मौनी और सूरज

2018 में दुबई में हुई थी पहली मुलाकात मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के रिश्ते की शुरुआत 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने गोवा में शादी की थी।

मौनी और सूरज की शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Exit mobile version