Muskmelon Vs Watermelon: खरबूज या तरबूज? गर्मी में सेहत के लिए ज्याद अच्छा क्या, जानें फायदे

Muskmelon Vs Watermelon: खरबूज या तरबूज? गर्मी में सेहत के लिए ज्याद अच्छा क्या, जानें फायदे


Last Updated:

Best Fruit For Summer: गर्मी के दिनों में शरीर को ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है. ऐसे में तरबूज और खरबूज डाइट में शामिल करने के लिए बेहतरीन फल साबित होते हैं. अगर आपको सिर्फ शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना है, तो तरबूज एक बेहतरीन विकल्प है. लेकिन अगर आप बेहतर पोषण, पाचन और इम्यूनिटी चाहते हैं, तो खरबूजा ज्यादा फायदेमंद है.

ख़बरें फटाफट

खरबूज या तरबूज? गर्मी में सेहत के लिए ज्याद अच्छा क्या, जानें फायदेZoom

गर्मियों में बॉडी में पानी की कमी की समस्या बहुत ही कॉमन हो जाती है.ऐसे में खान-पान में बदलाव लाना जरूरी हो जाता है. डाइट में ऐसे फलों और सब्जियों को शामिल करना होता है, जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, जिससे शरीर अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रहे.

तरबूज और खरबूज दो ऐसे फल हैं जो इस मौसम में दवा की तरह काम करते हैं. दोनों ही पानी से भरपूर होते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इनमें से ज्यादा फायदेमंद कौन है?

खरबूज या तरबूज सेहत के लिए क्या ज्याद फायदेमंद

पोषण की तुलना

अगर 100 ग्राम की मात्रा देखें, तो तरबूज में लगभग 30 कैलोरी होती है, जबकि खरबूजे में 34 कैलोरी. तरबूज में पानी करीब 91% होता है, जो इसे गर्मी में तुरंत ठंडक देने वाला बनाता है. वहीं खरबूजे में पानी थोड़ा कम (लगभग 90%) होता है, लेकिन इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स ज्यादा होते हैं.

खरबूजे में विटामिन A और विटामिन C की मात्रा तरबूज से काफी ज्यादा होती है, जो आंखों और इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद है. साथ ही इसमें पोटैशियम भी ज्यादा होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है.

तरबूज के फायदे
तरबूज गर्मियों का सबसे अच्छा हाइड्रेशन फल माना जाता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती. यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है. तरबूज में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें एल-सिट्रुलिन नाम का तत्व होता है, जो एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है.

खरबूजे के फायदे
खरबूजा पोषण के मामले में ज्यादा मजबूत माना जाता है. इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए अच्छा होता है. यह त्वचा को ग्लो देने में भी मदद करता है. खरबूजे में पोटैशियम अधिक होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है.

क्या खाएं?
अगर आपको सिर्फ शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना है, तो तरबूज एक बेहतरीन विकल्प है. लेकिन अगर आप बेहतर पोषण, पाचन और इम्यूनिटी चाहते हैं, तो खरबूजा ज्यादा फायदेमंद है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *