Site icon Aaj Ki Baat

Nifty Above 23,400 | Pharma Stocks Sell-Off; Sensex Gains


मुंबई35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी बुधवार, 13 मई को सेंसेक्स 100 अंक (0.17%) की तेजी के साथ 74,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंकों (0.12%) की तेजी है, ये 23,400 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल शेयरों खरीदारी है, जबकि फार्मा के शेयरों में बिकवाली है।

एशियाई बाजारों में तेजी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 7749 101 1.50%
निक्केई (जापान) 62986 188 0.30%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26364 16 -0.06%

कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49761 56 0.11%
नैस्डैक 26088 -186 -0.71%
S&P 500 7401 -12 -0.16%

कल विदेशी निवेशकों ने 1,959 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 7,990 21,119 47,972
FII/FPI -1,959 -14,849 -50,649

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कल सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ

शेयर बाजार में कल 12 मई को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।



Source link

Exit mobile version