मुंबई9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 6 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही। ये 24,450 पर आ गया। आज के कारोबार में बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।


सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयरों में तेजी और 23 में गिरावट रही।
एशियाई बाजार तेजी के साथ बंद
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.017% चढ़कर 5,585 पर बंद हुआ।
- जापान का निक्केई 343 अंक या 0.62% चढ़कर 55,621 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 436 अंक या 1.72% चढ़कर 25,757 पर बंद हुआ।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 15.63 अंक या 0.38% ऊपर 4,124 पर आ गया।
अमेरिकी बाजार में 5 मार्च को गिरावट रही
- डाउ जोन्स 785 अंक (1.61%) गिरकर 47,955 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.26% गिरकर 22,749 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 39 अंक (0.56%) गिरकर 6,831 पर बंद हुआ।
कल सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी 5 मार्च को बढ़त रही। सेंसेक्स 900 अंक (1.14%) की तेजी के साथ 80,016 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 285 अंक (1.17%) की बढ़त रही। ये 24,766 के स्तर पर बंद हुआ।ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में बढ़त रही।

