मुंबई35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच शेयर बाजार में आज यानी 2 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,500 अंक (2%) की गिरावट के साथ 71,600 के स्तर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 450 अंक (2%) की गिरावट है, ये 22,200 के स्तर पर है। आज बैंकिंग, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट है।
बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…
- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
- कच्चे तेल के दाम बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
- एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर भी दिख रहा।
एशियाई बाजार में भी गिरावट
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4% गिरकर 5,268 पर कारोबार कर रहा है।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 2% गिरकर 52,557 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1% गिरकर 25,012 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.5% गिरकर 3,927 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार में 1 अप्रैल को रही बढ़त
- डाउ जोन्स 224 अंक (0.48%) बढ़कर 46,565 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.16% बढ़कर 21,840 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 46 अंक (0.72%) बढ़कर 6,575 पर बंद हुआ।
क्रूड 5% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर आया
आज कच्चा तेल करीब 5% ऊपर है। ये 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त रही, ये 22,679 के स्तर पर बंद हुआ।
