Punjab Anganwadi Recruitment 94 Posts & UPSC Officer Jobs; Govt Naukri Today

Punjab Anganwadi Recruitment 94 Posts & UPSC Officer Jobs; Govt Naukri Today


  • Hindi News
  • Career
  • Punjab Anganwadi Recruitment 94 Posts & UPSC Officer Jobs; Govt Naukri Today

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Punjab Anganwadi Recruitment 94 Posts & UPSC Officer Jobs; Govt Naukri Today

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 भर्ती निकली है जिसके लिए कल से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। हिमाचल प्रदेश में टीचर की 808 वैकेंसी और पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती की। साथ ही UPSC में 16 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

4. गुजरात में 11000 भर्ती, कल से शुरू आवेदन

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए 11000 वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में भर्ती होगी जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर 15 अप्रैल यानी कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टीईटी – 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100

सैलरी :

  • पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए : 26 हजार रुपए प्रतिमाह
  • 5 साल के बाद : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन

सिलेबस :

  • चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी : लर्निंग थ्योरीज, चाइल्ड साइकोलॉजी, टीचिंग मैथड्स
  • लैंग्वेज 1 (गुजराती) : ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, टीचिंग स्किल्स, लैंग्वेज डेवलपमेंट
  • लैंग्वेज 2 (इंग्लिश) : बेसिक इंग्लिश, वोकेब्यूलरी, ग्रामर, कम्युनिकेशन स्किल्स
  • मैथमेटिक्स : एरिदमेटिक, जियोमेट्री, मेजरमेंट, टीचिंग मैथोडोलॉजी
  • एनवायरोमेंटल स्टडीज : साइंस एंड सोशल स्टडीज बेसिक्स, एनवायरोमेंट, डेली लाइफ कॉन्सेप्ट्स

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Vidyasahayak Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. हिमाचल प्रदेश में टीचर की 808 वैकेंसी, एज लिमिट 45 साल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने टीचर (JBT) के 808 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 17 अप्रैल से की जाएगी।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

सब्जेक्ट पदों की संख्या
म्युजिक टीचर 118
ड्रॉइंग टीचर 118
संस्कृत टीचर 118
फिजिकल एजुकेशनल टीचर (प्राइमरी) 118
हिस्ट्री टीचर 86
हिंदी टीचर 151
जियोग्राफी टीचर 99

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

म्युजिक टीचर :

  • म्यजुिक या म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट में कम से कम 50% अंकों के साथ पीजी डिग्री।
  • कम से कम 50% अंकों के साथ बी.एड. टीईटी पास।
  • हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

संस्कृत टीचर :

  • संस्कृत में 50% अंकों के साथ पीजी डिग्री।
  • बी.एड., टीईटी पास और हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट।

हिस्ट्री टीचर :

  • हिस्ट्री में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
  • बी.एड., टीईटी पास, हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

हिंदी टीचर :

  • हिंदी में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
  • बी.एड., टीईटी पास और हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

जियोग्राफी टीचर :

  • जियोग्राफी में कम से कम 50% अंकों के साथ पीजी डिग्री।
  • बी.एड., टीईटी पास और हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

ड्राइंग टीचर :

  • 12वीं पास होने के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा, या 50% अंकों के साथ फाईन आर्ट्स में ग्रेजुएशन या फाइन आर्ट्स में 55% मार्क्स के साथ पीजी।
  • हिंदी और अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

फिजिकल एजुकेशन टीचर :

  • 50% अंकों के साथ 12वीं पास।
  • डीपीईडी (2 साल) या बीपीईडी (50% अंकों के साथ) या शारीरिक शिक्षा को ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में लेकर 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पीटीआई कोर्स के साथ पूर्व सैनिक होना चाहिए।
  • हिंदी और अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • सभी श्रेणियों के लिए अधिकतम : 45 साल

सैलरी :

सैलरी 30 हजार रुपए प्रतिमाह (शुरुआती 10 महीने तक)

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फीस :

  • सभी कैटेगरी के लिए : 800 रुपए प्रोसेसिंग फीस के साथ
  • करेक्शन फीस : 100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट़्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती, सैलरी 60 हजार तक

पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
कंसल्टेंट (प्लानिंग, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन) 01
प्रोजेक्ट एसोसिएट 01
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर 07
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर 85
कुल पदों की संख्या 94

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • कंसल्टेंट (प्लानिंग, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन):पीजी डिग्री, बी टेक/आईटी, एक्सपीरियंस
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट : ग्रेजुएट (सीएस/आईटी), एक्सपीरियंस
  • डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर : ग्रेजुएट, डिप्लोमा, एक्सपीरियंस
  • ब्लॉक कोऑर्डिनेटर : ग्रेजुएशन की डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 37 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल : 800
  • एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी,ईएसएस : 400 रुपए

सैलरी :

  • कंसल्टेंट (प्लानिंग, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन): 60,000 रुपए प्रतिमाह
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट : 25,000 रुपए प्रतिमाह
  • डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर : 30,000 रुपए प्रतिमाह
  • ब्लॉक कोऑर्डिनेटर : 20,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर
  • स्क्रीनिंग
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

पंजाब आंगनवाड़ी एग्जाम सिलेबस :

  • पंजाब जनरल नॉलेज : पंजाब का इतिहास, भूगोल, और वर्तमान योजनाएं
  • महिला एवं बाल विकास : पोषण अभियान, आंगनवाड़ी कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाएं
  • कंप्यूटर : एमएस ऑफिस, इंटरनेट, डाटा एंट्री स्किल्स

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की डिग्री
  • एक्सीपिरियंस सर्टिफिकेट (यदि मांगा गया हो)
  • पंजाब डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र)
  • कास्ट सर्टिफिकेट (आरक्षण के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं।
  • Online Application Form Option पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें।
  • फीस भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।
  • एप्लिकेशन आईडी फ्यूचर रेफ्रेंस के लिए सेव कर लें।

पंजाब ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

प्रोजेक्ट एसोसिएट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

कंसल्टेंट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. UPSC में 16 पदों पर निकली भर्ती, फीस 25 रुपए

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 16 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के समय किसी भी तरह की सहायता के लिए आयोग के हेल्पलाइन नंबर 011-24041001 या 011-40303444 पर संपर्क किया जा सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में असिस्टेंट कीपर 1
सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II (DRDO) 7
पशुपालन और डेयरी विभाग में पशुधन अधिकारी 8
कुल पदों की संख्या 16

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

असिस्टेंट कीपर

  • एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री,मान्यता प्राप्त संस्थान से म्यूजियोलॉजी में डिप्लोमा।
  • किसी म्युजियम में नमूनों के संरक्षण और रखरखाव का कम से कम एक साल का एक्सपीरियंस।

सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II

  • संबंधित विषयों जैसे इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, स्टैटिस्टिक्स, बिजनेस स्टडीज या लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री। वैकल्पिक रूप से, संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मटेरियल मैनेजमेंट या लॉजिस्टिक्स में डिप्लोमा।
  • मास्टर डिग्री होल्डर्स के लिए 2 साल और ग्रेजुएट/डिप्लोमा होल्डर्स के लिए 4 साल का अनुभव।

पशुधन अधिकारी :

  • पशु चिकित्सा विज्ञान व पशुपालन में ग्रेजुएशन की डिग्री
  • भारतीय या राज्य पशु चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन जरूरी।
  • पशुधन विकास, पशु स्वास्थ्य या संबंधित क्षेत्रों में कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 35 साल।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क दिव्यांग : नि:शुल्क
  • अन्य : 25 रुपए

सैलरी :

पद के अनुसार, लेवल – 7 – लेवल – 10 के अनुसार

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • सामान्य : 50%
  • ओबीसी : 45%
  • एससी/एसटी/दिव्यांग : 40%

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

CRPF में कॉन्स्टेबल की 9175 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; नोएडा इंटरनेशनल एविएशन में 2442 वैकेंसी, NVS में 208 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी CRPF में 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इसके तहत 20 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज में 2442 भर्ती की। साथ ही नवोदय विद्यालय समिति में 208 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *