Last Updated:
रवि मोहन और आरती मोहन के बीच तलाक की चर्चा पिछले साल से चल रही है. दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं. हाल में, रवि मोहन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने रवि के हीलिंग और पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव के बारे में बात की. खुद को रवि का हीलर बताया. वह सिंगर और साइकेट्रिस्ट हैं. इसके बाद रवि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सफाई दी.

रवि मोहन पिछले 23 साल से तमिल फिल्मों में काम कर रहे हैं. वह स्टार एक्टर हैं. साल 2003 में आई फिल्म ‘जयम’ से उन्होंने डेब्यू किया था. इसलिए उन्होंने अपना जयम रवि रख लिया था. हालांकि, वह फिर से रवि मोहन हो गए हैं. रवि हिंदू हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके पिता मुस्लिम हैं. उन्होंने तीन बार शादी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aishwarya_raifan)

चॉकलेट बॉय के नाम से मशहूर रवि मोहन का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है. उनके पिता मोहन एक प्रसिद्ध फिल्म एडिटर हैं. रवि मोहन के भाई राजा डायरेक्टर हैं. उनके पिता मोहन मदुरै जिले के तिरुमंगलम से हैं और वे मुस्लिम हैं. (फाइल फोटो)

मोहम्मद जिन्ना अब्दुल कादर उनका असली नाम है. वे बचपन से ही एक्टर थंगवेलु के घर में पले-बढ़े. थंगवेलु के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने जिन्ना को गोद लिया और उनका नाम मोहन रखा. थंगवेलु हिंदू थे. मोहन ने एडिटिंग थंगवेलु से सीखी और फिल्मों में काम करने के लिए चेन्नई आए. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहां मोहन की मुलाकात वरलक्ष्मी नाम की लड़की से हुई और 1972 में उन्होंने शादी कर ली. मुस्लिम मोहन ने ब्राह्मण परिवार की वरलक्ष्मी से शादी की. खास बात यह है कि मोहन ने अपनी पत्नी से तीन बार शादी की. उन्होंने हिंदू, क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी. (फाइल फोटो)

इस बारे में एक इंटरव्यू में मोहन ने कहा था, “लोग कहते हैं कि हमने धर्म बदलकर शादी की, लेकिन सच में हमने दिल बदलकर शादी की.” मोहन के दो बेटे- राजा और रवि. इनके अलावा एक बेटी रोजा भी है, जो डेंटिस्ट हैं. (फाइल फोटो)

बात दें, रवि मोहन ने हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “जब तक मुझे अपनी पत्नी से तलाक नहीं मिल जाता. जबतक सब क्लियर नहीं हो जाता, तबक मैं फिल्मों में एक्टिंग नहीं करूंगा.” इस बयान से उनके फैंस हैरान रह गए. (फाइल फोटो)

रवि से पहले उनके रुमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस ने डिलीट किए हुए वीडियो में कहा था कि लोग उन्हें घर तोड़ने वाली कहा, जोकि पूरी तरह से गलत है. उन्होंने बताया कि रवि उनके पास हीलिंग के लिए आए थे. उनके साथ नाम जोड़ना गलता है. वह चैन्नई छोड़ रही हैं. (फाइल फोटो)

केनिशा फ्रांसिस के वीडियो वायरल होने के बाद ही रवि मोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और अपनी सफाई दी. बात करें वर्कफ्रंट की, तो रवि ‘कराटे बाबू’, ‘प्रो कोट’ और ‘जेनी’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. (फाइल फोटो)