Site icon Aaj Ki Baat

RPSC RAS 2024 Result Out

RPSC RAS 2024 Result Out


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। लास्ट परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

.

एग्जाम में दूसरी रैंक जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने हासिल की है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। रिजल्ट में पांचवीं रैंक वाले बीकानेर के विकास ने भर्ती के अगले प्रोसेस में जाने से इंकार कर दिया है।

आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे।

टॉप- 20 में 7 बॉर्डर वाले जिलों के

आरएएस के रिजल्ट में इस बार बॉर्डर के इलाके वाले कैंडिडेट्स ने बाजी मारी है। इसमें एक बाड़मेर, दो-दो बालोतरा और बीकानेर से हैं। जबकि जैसलमेर, अनूपगढ़ से एक-एक कैंडिडेट का सिलेक्शन हुआ है।

वहीं, सबसे ज्यादा तीन-तीन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन जयपुर और जोधपुर से हुआ है। प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी एक-एक कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं।

रिजल्ट की बड़ी बातें….

  • टॉपर रहे दिनेश विश्नोई के दूसरे स्थान पर आए वीरेन्द्र चारण से केवल आधा नंबर ज्यादा हैं।
  • दिनेश विश्नोई ने लिखित एग्जाम में 800 में से सबसे ज्यादा 302.50 नंबर हासिल किए।
  • दूसरे स्थान पर आए वीरेन्द्र को टॉपर दिनेश से इंटरव्यू में 9 नंबर ज्यादा मिले हैं।
  • नौवें नम्बर पर रहे भूपेन्द्र सिंह को इंटरव्यू में सबसे ज्यादा 67 मार्क्स हासिल किए।
  • सातवें नंबर पर रहे दिनेश को इंटरव्यू में केवल 37 नंबर मिले हैं।

कुल नए 1096 अधिकारी मिलेंगे

आयोग के अनुसार कुल 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। तीन कैंडिडेट्स का परिणा कोर्ट में मामला होने के कारण रोका है। दो कैंडिडेट के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है।

वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।



Source link

Exit mobile version