Site icon Aaj Ki Baat

SBI Loan Service for Women Entrepreneurs


  • Hindi News
  • Career
  • SBI Loan Service For Women Entrepreneurs | March Current Affairs

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. UGC के पूर्व चेयरमेन एम जगदीश कुमार IIM कोलकत्ता बोर्ड के अध्यक्ष बने

7 मार्च को UGC के पूर्व चेयरमेन एम. जगदीश कुमार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम. जगदीश कुमार के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी। वे अगले 4 साल तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • मामिडाला जगदीश कुमार की नियुक्ति पूर्व बोर्ड अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुलकर्णी के इस्तीफे के बाद की गई है।
  • मामिडाला 2022 से 2025 तक यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC के चेयरमेन रहे।
  • मामिडाला इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली में प्रोफेसर भी रह चुके हैं।
  • 26 जनवरी 2026 को मामिडाला जगदीश कुमार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) IIM के पूरे एडमिनिस्ट्रेशन को कंट्रोल करता है।
  • IIM में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) अपेक्स बॉडीज, स्ट्रेटजी, पॉलिसी बनाने और फाइनेंशियल अप्रूवल के लिए काम करती है।

मामिडाला 2016 से 2022 तक JNU के वाइस चांसलर भी रहे।

2. बर्जिस देसाई राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के मेंबर बने

7 मार्च को सीनियर वकील बर्जिस देसाई को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग यानी NCM का सदस्य नियुक्त किया गया।

  • NCM केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और ये अल्पसंख्यक बौद्ध, ईसाई, जैन, मुस्लिम, सिख और पारसी के हितों का लिए काम करता है।
  • देसाई ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई से लॉ की डिग्री की और बॉम्बे यूनिवर्सिटी में टॉपर रहे।
  • देसाई ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, UK में लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और रोटरी इंटरनेशनल स्कॉलरशिप मिली।
  • राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज 1992 एक्ट के तरह स्थापित किया गया है। ये माइनॉरिटीज अफेयर्स के अंतर्गत आता है।
  • राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में एक चेयरपर्सन, एक वाइस चेयर पर्सन और 5 मेंबर होते हैं।

पारसी कम्युनिटी से आने वाले देसाई एलफिंस्टन कॉलेज, मुंबई से फर्स्ट क्लास में ग्रेजुएट हैं।

3. सेना और ITBP ने ‘सिनर्जी समिट’ आयोजित की

7 मार्च को इंडियन आर्मी की उत्तरी कमान ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक ‘सिनर्जी समिट’ यानी तालमेल सम्मेलन आयोजित की।

  • ‘सिनर्जी समिट’ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आयोजित की गई।
  • सिनर्जी समिट को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने लीड किया।
  • सिनर्जी समिट भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।
  • आर्मी, ITBP और BSF मिलकर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) खासकर पाकिस्तान और चीन से जुड़ी लाइन उत्तरी सीमाओं जैसे संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में काम करते हैं।ITBP- चीन के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तैनात रहते हैं।BSF- भारत-पाकिस्तान सीमा और भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा करते हैं।आर्मी- लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) और ज्यादा ऊंचाई वाले संघर्ष क्षेत्रों में सुरक्षा देते हैं।

सिनर्जी समिट में सेना और BSF ने सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए रणनीतियों और क्षमताओं पर अपने अनुभव शेयर किए।

निधन (DEATH)

4. पूर्व पत्रकार नारायण बारेठ का निधन

6 मार्च को BBC समेत कई मीडिया ग्रुप्स में पत्रकारिता कर चुके सीनियर पत्रकार नारायण बारेठ का निधन हो गया। वे 68 साल के थे।

  • बारेठ ने 1986 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कोटा में नवभारत टाइम्स से की थी।
  • अपने करियर के दौरान, बारेठ BBC हिंदी, द एशियन एज, डेक्कन क्रॉनिकल, दैनिक भास्कर और द पायनियर जैसे न्यूज ग्रुप से जुड़े रहे।
  • पत्रकारिता के अलावा बारेठ राजस्थान विश्वविद्यालय और हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के प्रोफेसर के तौर पर भी जुड़े रहे।

बारेठ ने दिसंबर 2020 से अक्टूबर 2022 तक राजस्थान राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर भी काम किया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. नेपाल आम चुनाव में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली हारे

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हराया।

  • राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के बालेन शाह और ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे।
  • बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले।
  • ओली को भारत विरोधी नेता माना जाता है, उन्होंने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।
  • बालेन शाह पहली बार 2022 में काठमांडू के मेयर बने थे।
  • राजनीति से पहले, बालेन एक लोकप्रिय हिप-हॉप रैपर थे, जो भ्रष्टाचार और शासन के मुद्दों की आलोचना करने वाले गीतों के लिए जाने जाते थे।
  • बालेन, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) का हिस्सा है। RSP ने अब तक 110 सीटें जीत ली हैं, जबकि 15 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 2023 में RSP पार्टी पत्रकार रबि लामिछाने ने बनाई थी।
  • सितंबर 2025 में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को नेपाल में चुनाव हुए थे।
  • वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन का समय लगता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ जीत के प्रमाण पत्र के साथ बालेन शाह।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

6. SBI ने महिला उद्यमियों के लिए सिंडिकेटेड लोन लॉन्च किया

7 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने महिलाओं के लिए $500 मिलियन (लगभग 4600 करोड़) की सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन सुविधा शुरू करने का ऐलान किया।

  • देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने इंटरनेशनल वुमेंस डे के मौके पर ये ऐलान किया है।
  • सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन कई बैंकों का एक ग्रुप होता है, जो किसी सोशल रिफॉर्म या प्रोजेक्ट के लिए लोन देता है।
  • सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन 10 लाख डॉलर या उससे ज्यादा के अमाउन्ट के लिए लाया जाता है।
  • ये ग्रीनशू ऑप्शन के साथ 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन है। ग्रीनशू यानी इस लोन की लिमिट को निवेशकों की मांग पर बढ़ाया जा सकता है।
  • ये देश का पहला सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।
  • इस लोन का उद्देश्य महिला आंत्रप्रेन्योर्स को फाइनेंशियली सपोर्ट करना है।
  • ऐसी महिलाएं जो अपना नया बिजनेस खड़ा करना चाहती हैं या अपने पुराने बिजनेस को बढ़ाना चाहती हैं उन्हें इस लोन का फायदा मिलेगा।
  • जापान के टोक्यो में स्थित मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (MUFG) इस लोन का लीड अरेंजर है।

लोन के लिए महिलाओं को ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा।

आज का इतिहास

9 मार्च

  • 1948 में इसी दिन एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई थी।
  • 1959 में बार्बी डॉल को न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया था।
  • 1971 में मोहम्मद अली को पहली बार न्यूयॉर्क में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Exit mobile version