Showsha Reel Awards 2026: ओटीटी की दुनिया में छाए आर्यन खान, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के नाम बेस्ट एंसेंबल कास्ट अवॉर्ड

Showsha Reel Awards 2026: ओटीटी की दुनिया में छाए आर्यन खान, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के नाम बेस्ट एंसेंबल कास्ट अवॉर्ड


नई दिल्ली. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने डायरेक्शनल डेब्यू से ही धमाल मचा दिया है. 7 मार्च 2026 को मुंबई में आयोजित न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को ओटीटी कैटेगरी में बेस्ट एंसेंबल कास्ट अवॉर्ड से नवाजा गया. यह सम्मान सीरीज की शानदार स्टारकास्ट को एक साथ मिला. आर्यन खान की ये सीरीज साल 2025 में आई, जिसने स्ट्रीम होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी.

2025 में रिलीज हुई यह सीरीज साल के सबसे चर्चित शोज में से एक रही. आर्यन खान के निर्देशन में बनी 7 एपिसोड वाली सटायरिकल एक्शन कॉमेडी ड्रामा को क्रिएट, को-राइट और डायरेक्ट किया. इस सीरीज में फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपे सच और संघर्ष को दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है.

मल्टी स्टार से सजी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

इस सटायरिकल एक्शन कॉमेडी ड्रामा में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, साहेर बंबा, अन्या सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, राजत बेदी, मोना सिंह और गौतमी कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया है. वहीं, इस शो में शाहरुख खान, सलमान खान, इमरान हाशमी, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आमिर खान, एसएस राजामौली और करण जौहर कैमियो में नजर आए.

क्या है द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी

सीरीज की कहानी एक आउटसाइडर आसमान सिंह (लक्ष्य) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का सपना देखता है. यह कहानी उसके स्टारडम तक के सफर, एक सुपरस्टार की बेटी से उलझन, नेपोटिज्म और इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट्स को बेबाकी से दिखाती है. सीरीज का धमाकेदार क्लाइमैक्स और बारीकियों से भरी कहानी ने इसे ऑनलाइन टॉप ट्रेंड कर दिया था.

रेस में था किस-किसका नाम?

बेस्ट एंसेंबल कास्ट अवॉर्ड के लिए इस सीरीज का मुकाबला कई मजबूत दावेदारों से था, जिनमें ‘ब्लैक वारंट’ (जहां कपूर), ‘दुपहिया’ (गजराज राव), ‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2’ (केके मेनन), ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ (शेफाली शाह) और ‘सारे जहां से अच्छा’ (प्रतीक गांधी) शामिल थे. फिर भी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने अपनी दमदार कास्ट और अलग कहानी के दम पर यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *