Site icon Aaj Ki Baat

SRKs Jawan 2 Prep | Villain Hunt After King Shoot


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘जवान’ के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। ‘जवान 2’ का शुरुआती काम पूरा हो चुका है। फिल्म की स्क्रिप्ट पिछले कई महीनों से लिखी जा रही थी, जिसे अब फाइनल कर लिया गया है।

स्क्रिप्ट तैयार हुई, अब विलेन की तलाश ‘जवान 2’ का आइडिया काफी समय से पाइपलाइन में था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट अब पूरी तरह तैयार है। ‘जवान’ में विजय सेतुपति ने विलेन का दमदार रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अब सीक्वल के लिए मेकर्स किसी बड़े साउथ सुपरस्टार को विलेन के तौर पर साइन करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।

डायरेक्टर एटली के साथ शाहरुख खान।

एटली एक बार फिर साथ काम करेंगे इस सीक्वल के जरिए शाहरुख खान और डायरेक्टर एटली एक बार फिर साथ काम करेंगे। ‘जवान’ के साथ एटली ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2027 में शुरू हो सकती है।

शाहरुख इस बार ‘जवान’ के यूनिवर्स को और भी बड़ा बनाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि फिल्म का स्केल और मास अपील पहले से कहीं ज्यादा हो। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं।

1100 करोड़ कमा चुकी है ‘जवान’ साल 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।

फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में थे, जबकि दीपिका पादुकोण ने एक खास भूमिका निभाई थी। फिल्म के एक्शन और गानों ने देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बना दिया था।



Source link

Exit mobile version