- Hindi News
- Business
- Stock Market Fall | Nifty 300 Points Down, Sensex 1000 Points; Auto & Banking Stocks
मुंबई1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

आज यानी 30 मार्च को सेंसेक्स करीब 1636 अंक (2.22%) की गिरावट के साथ 71,948 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.14%) की गिरावट रही, ये 22,331 के स्तर पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयरों में गिरावट रही।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…
- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
- कच्चे तेल के दाम बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
- अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
एशियाई बाजार में भी गिरावट
- जापान का निक्केई इंडेक्स 2.79% गिरकर 51,886 के स्तर पर बंद हुआ।
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.97% गिरकर 5,277 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.81% गिरकर 24,750 पर बंद हुआ।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24% चढ़कर 3,923 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही
- डाउ जोन्स 793 अंक (1.73%) गिरकर 45,166 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.15% गिरकर 20,948 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.67%) गिरकर 6,368 पर बंद हुआ।
क्रूड 2% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर आया
आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही थी, ये 22,820 पर बंद हुआ था।

