Aaj Ki Baat

Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 23 April 2026


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 23 April 2026 | Auto Share Price

मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 23 अप्रैल को 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट रही, ये 24,173 पर आ गया। आज के कारोबार में फार्मा और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो में सबसे ज्यादा बिकवाली।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से गिरा बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की 22 अप्रैल की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6476 +58 +0.90%
निक्केई (जापान) 59140 -446 -0.75%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25915 -248 -0.95%

22 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में तेजी रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49490 341 0.69%
नैस्डैक 24658 398 1.64%
S&P 500 7138 74 1.05%

विदेशी निवेशकों ने 22 अप्रैल को 2 हजार करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी तारीख बाय वैल्यू सेल वैल्यू नेट वैल्यू
DII 22-Apr-2026 18,704.25 19,752.42 -1,048.17
FII/FPI 22-Apr-2026 13,895.07 15,973.43 -2,078.36

अब तक विदेशी निवेशकों ने 44 हजार करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी तारीख बाय वैल्यू सेल वैल्यू नेट वैल्यू
DII इस महीने अब तक 2,64,205.37 2,30,368.76 33,836.61
FII/FPI इस महीने अब तक 2,03,905.18 2,48,186.56 -44,281.38

नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार निकला

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

बुधवार को सेंसेक्स 757 अंक गिरकर बंद हुआ था

22 अप्रैल को सेंसेक्स 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Exit mobile version