Site icon Aaj Ki Baat

Sunil Shetty Emotional Post For Sisters Birthday


9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी बहन सुजाता के जन्मदिन के मौके पर एक खास फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखी है। सुनील ने बताया कि उनकी बहन उनके जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ रही हैं और उनके बिना उनकी जिंदगी अधूरी है।

फोटो में सुनील शेट्टी अपनी बहन के साथ पैदल चलते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो किसी पारिवारिक कार्यक्रम की लग रही हैतस्वीर के साथ सुनील ने लिखा, कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनके लिए ज्यादा शब्दों की जरूरत नहीं होती, क्योंकि वे खुद ही जिंदगी को संभाल लेते हैं।

मैं अपनी बहन को धन्यवाद देता हूं कि वह हमेशा मेरी ताकत बनी रही और हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।

मुश्किल समय में दिया सुनील का साथ जब सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा, तो उनके पिता वीरप्पा शेट्टी का होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस काफी फैला हुआ था। एक पुराने इंटरव्यू में सुनील ने साझा किया था कि उनके पिता की तबीयत खराब होने के दौरान सुजाता ने ही घर और ऑफिस दोनों को संभाला था।

सुनील ने बताया था कि मेरी बहन सुजाता ने हमेशा मेरी ढाल बनकर काम किया। जब मैं आउटडोर शूटिंग पर होता था, तो वह सुनिश्चित करती थीं कि घर पर या बिजनेस में कोई कमी न आए। सुजाता शेट्टी शेट्टी परिवार के हॉस्पिटैलिटी बिजनेस (होटल और रियल एस्टेट) के प्रबंधन में सक्रिय रही हैं।

सुनील शेट्टी की दो बहनें हैं, सुमिता और सुजाता ।

‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे सुनील शेट्टी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। वह अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा हैं। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है जिसमें अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं।



Source link

Exit mobile version