Site icon Aaj Ki Baat

Tata Altroz iCNG AMT Launch India


नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स ने आज (12 मई) अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के CNG मॉडल को AMT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के साथ भारत में लॉन्च किया है। इसी के साथ टाटा अल्ट्रोज iCNG भारत में CNG के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है।

टाटा ने इसे 5 वैरिएंट्स- प्योर, प्योर S, क्रिएटिव, क्रिएटिव S और अकम्प्लिश्ड S में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में ₹10.77 लाख तक जाती है। वैरिएंट के आधार पर AMT मॉडल्स मैनुअल से ₹55,000 से ₹60,000 तक महंगे हैं।

मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लाजा से मुकाबला

अल्ट्रोज का सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लाजा और हुंडई i20 से है। बलेनो और ग्लैंजा में भी CNG का ऑप्शन मिलता है, लेकिन इनमें सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स ही आता है। ऐसे में अल्ट्रोज उन ग्राहकों को अपनी ओर खींचेगी जो लग्जरी के साथ ऑटोमैटिक CNG कार ढूंढ रहे हैं। अल्ट्रोज कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर के साथ आती है।

एक्सटीरियर: ट्विन पॉड प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स और फ्लश डोर हैंडल्स

अल्ट्रोज के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसके उसी आइकोनिक ‘एरो-डायनेमिक’ लुक को जारी रखा है

  • फ्रंट प्रोफाइल: कार के सामने के हिस्से में सिग्नेचर ‘ह्यूमैनिटी लाइन’ ग्रिल और शार्प लुक वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं। इसके स्पोर्टी बंपर और चौड़े एयर इनटेक इसे एक मस्कुलर हैचबैक का फील देते हैं।
  • साइड प्रोफाइल: साइड से देखने पर इसमें पहले की तरह ही 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। अल्ट्रोज की सबसे बड़ी खासियत इसके ’90-डिग्री ओपनिंग डोर’ हैं, जो अब भी बरकरार हैं। इससे बुजुर्गों और बच्चों को कार के अंदर आने और बाहर निकलने में काफी आसानी होती है।
  • रियर प्रोफाइल: पीछे की तरफ इसमें ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट वाला टेलगेट और स्प्लिट LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। कार के पिछले हिस्से पर ‘iCNG’ और ‘AMT’ की बैजिंग दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाती है।

इंटीरियर: बैज कलर थीम के साथ 10.25-इंच के दो डिस्प्ले

टाटा अल्ट्रोज 2025 में डुअल-टोन डैशबोर्ड और बैज कलर की नई प्रीमियम अपहोल्स्ट्री दी गई है। कैबिन में अब नेक्सन की तरह ‘टू-स्पोक इल्लुमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील’ और टच-बेस्ड AC कंट्रोल पैनल मिलता है। ऑटोमैटिक वैरिएंट में अपडेटेड गियर लिवर और डैशबोर्ड पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

कार में सेगमेंट फर्स्ट 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें मैप्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलते हैं। सेंटर में भी 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। इसके अलावा वॉइस कमांड सनरूफ, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

परफॉर्मेंस: पेट्रोल इंजन के साथ CNG का भी ऑप्शन मिलेगा

अपडेटेड मॉडल में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। टाटा अल्ट्रोज इस सेगमेंट की पहले की तरह एकमात्र हैचबैक है, जो 3 इंजन ऑप्शन- पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल ऑफर करती है। इसके अलावा, पेट्रोल इंजन के साथ CNG का ऑप्शन भी मिलता है।

1.2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स के लिए 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड DCA (ऑटोमैटिक) का ऑप्शन मिलता है। यह इंजन रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए अच्छा है, लेकिन टर्बो की तुलना में कम पावरफुल है। इसके साथ कार 19.05-19.33 kmpl का माइलेज (ARAI सर्टिफाइड) देती है। DCA गियरबॉक्स, आमतौर पर प्रीमियम कारों में देखा जाता है, इस सेगमेंट में AMT या CVT की तुलना में ज्यादा रिफाइंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

1.2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन CNG में 73.5hp की पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ अब ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसके साथ कार 26.2 km/kg का माइलेज (ARAI सर्टिफाइड) देती है। CNG वैरिएंट किफायती रनिंग कॉस्ट के लिए है, लेकिन पावर थोड़ी कम हो जाती है।

अल्ट्रोज में 1.2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें 110hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स के लिए इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलती है। इसके साथ कार 18.5kmpl का माइलेज (ARAI सर्टिफाइड) देती है। यह स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए बेहतर है, खासकर हाईवे पर अच्छी पावर देता है।

अल्ट्रोज में चौथा और आखिरी पावरट्रेन ऑप्शन 1.5-लीटर के डीजल इंजन का मिलता है, जो 90hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स के लिए इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलती है। इसके साथ कार 23.64 – 25.11kmpl का माइलेज (ARAI सर्टिफाइड) देती है। डीजल इंजन कम rpm पर हाई टॉर्क देता है, जो लंबी दूरी की ड्राइविंग और माइलेज के लिए अच्छा ऑप्शन है।

सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग्स के साथ 360-डिग्री कैमरा

टाटा अल्ट्रोज भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक है, जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। यह इस सेगमेंट में एकमात्र हैचबैक है जो इस रेटिंग को हासिल करने में सफल रही है। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स इसे अलग बनाते हैं। सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं:

  • 6 एयरबैग्स: एंट्री-लेवल वैरिएंट से उपलब्ध।
  • GSP: स्टेबिलिटी और कंट्रोल के लिए।
  • 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर: बेहतर विजिबिलिटी के लिए।
  • 90-डिग्री डोर ओपनिंग: आसान एंट्री और एग्जिट के लिए।
  • एक्सप्रेस कूल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग: एडिशनल फीचर और सेफ्टी।

CNG वेरिएंट में टैंक की सुरक्षा के लिए एडिशनल फीचर्स भी मिलते हैं, जो इस सेगमेंट में रेयर है। ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक (DCA) गियरबॉक्स में भी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि ड्राइव मोड में गलती से डोर खोलने पर गाड़ी का आगे न बढ़ना, जो नए ड्राइवर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Exit mobile version