Last Updated:
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूतबंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा वह फिल्म ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर भी उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच अक्षय का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह इस फिल्म के हीरो नहीं हैं, बल्कि अजय देवगन हैं.

अजय देवगन-अक्षय होंगे साथ-साथ
नई दिल्ली. अक्षय कुमार के फैंस उनकी हर फिल्म को लेकर एक्साइटेड रहते हैं. अब फैंक को उनकी ‘भूतबंगला’ का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इसी बीच अक्षय ने अपनी एक और फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर खुलासा किया है कि इस फिल्म के असली हीरो वो नहीं हैं.
अक्षय कुमार अपनी हर बात बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं, उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के मुरीद हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने जमकर फिल्म की तारीफ भी की थी. लेकिन अब उनका एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘गोलमाल 5’ को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट
अजय देवगन को बताया असली हीरो
अक्षय कुमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह ये नहीं देखते कि फिल्म में उनका रोल छोटा है या बड़ा. वह देखते हैं कि फिल्म क्या परोस रही है, जिससे दर्शकों का एंटरटेन होगा या नहीं.वह रोल से ज्यादा फिल्म की कहानी पर ध्यान देते हैं कि कहानी कैसी है. उन्होंने ये भी साफ किया है कि इस मल्टीस्टारर फिल्म के असली हीरो वो नहीं, अजय देवगन हैं. उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता.
बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों ‘भूतबंगला’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. अपनी इस फिल्म के लिए वह बहुत मेहनत कर रहे हैं. इसके अलावा ‘गोलमाल 5’ को लेकर भी वह काफी एक्साइटेड हैं. उनका रोल फिल्म में छोटा सही लेकिन काफी दिलचस्प बताया जा रहा है. फिल्म में अक्षय और अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आएंगे.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें