Last Updated:
राजपाल यादव ने अनुपम खेर के थिएटर नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की दिल खोलकर तारीफ की है. नाटक देखने के बाद राजपाल ने कहा कि यह किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि हर घर की कहानी है, जो रिश्तों, भावनाओं और आपसी समझ की अहमियत को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. उन्होंने अनुपम खेर, स्वरूप संपत, मेघना मलिक और पूरी टीम के अभिनय को शानदार बताया. राजपाल यादव ने अनुपम खेर की जमकर तारीफ की है.
राजपाल यादव ने अनुपम खेर की तारीफ की है.
नई दिल्ली. अनुपम खेर इन दिनों अपने हिंदी म्यूजिकल कॉमेडी-ड्रामा थिएटर शो ‘जाने पहचाने अनजाने’ को लेकर खूब सराहना बटोर रहे हैं. यह नाटक दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें हंसने और सोचने पर भी मजबूर कर रहा है. हाल ही में इस नाटक को देखने पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की. मंगलवार को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजपाल यादव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह नाटक और उसकी पूरी टीम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
राजपाल ने कहा कि यह कहानी किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि लगभग हर घर की कहानी है. उनके मुताबिक, इंसान जिंदगी में चाहे कितनी भी सफलता हासिल कर ले, अंत में रिश्तों का साथ और आपसी समझ ही सबसे ज्यादा मायने रखती है.
राजपाल यादव ने जमकर की अनुपम खेर की तारीफ
राजपाल यादव ने अनुपम खेर के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने स्वरूप संपत के अभिनय की भी तारीफ की और कहा कि उनकी प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली रही. साथ ही अभिनेत्री मेघना मलिक को प्रतिभा का खजाना बताते हुए राजपाल ने कहा कि नाटक के सभी कलाकारों ने मिलकर जिंदगी की सच्ची तस्वीर को बहुत खूबसूरती से मंच पर उतारा है.
देखें वीडियो
View this post on Instagram